*मंडलायुक्त ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए कलैक्ट्रेट के सभी पटलों का किया निरीक्षण*

*आमजन की समस्या का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए अपने पटल को अप टू डेट रखें : मंडलायुक्त*
*शस्त्र नवीनीकरण के 3 माह पूर्व शस्त्र स्वामियों को नवीनीकरण का दें नोटिस*
*न्यायालय में अनलिस्टेड वादों की तिथि निर्धारित कर निस्तारण कराने के दिए निर्देश*
*एसआईआर के अंतर्गत फार्म 6, 7 व 8 की गहन समीक्षा हेतु वर्चुअल बैठक कर बीएलओ, सुपरवाइजर और तहसीलदारों को दिए निर्देश, मतदाताओं से भी किया संवाद*
ललितपुर। प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ीकरण करने तथा आमजन को सुलभ सेवाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से मंडल आयुक्त झांसी मंडल झांसी श्री विमल कुमार दुबे ने कलेक्ट्रेट के सभी पटलों एवं न्यायालय का निरीक्षण कर उनके कार्यों की समीक्षा की और मैन्युअल कार्यों को डिजिटाइज करके अध्ययन करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश, पुलिस अधीक्षक मो. मुस्ताक, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अशोक कुमार यादव, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी पटल प्रभारी उपस्थित रहे।
*मंडलायुक्त ने कहा कि आमजन की समस्याओं को सुलभता के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सरकार की प्राथमिकता है, इसके लिए हमे अपने पटल को अप टू डेट रखना होगा तभी हम फरियादी की समस्या का त्वरित समाधान कर पाएंगे।*
मंडलायुक्त ने शस्त्र अनुभाग का निरीक्षण कर पटल प्रभारी को निर्देश दिए की शस्त्र नवीनीकरण की तिथि से तीन महत्वपूर्ण शस्त्र स्वामियों को नोटिस भेज कर सूचित किया जाए कि वे निर्धारित तिथि तक अपने शस्त्रों का नवीनीकरण करा लें अन्यथा उनका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
उन्होंने कलेक्ट्रेट न्यायालय का निरीक्षण कर कंप्यूटर पर स्वयं बैठकर दर्ज वादों की समीक्षा की, इसमें कई वाद अनलिस्टेड मिले, उन्होंने निर्देश दिए की ऐसी वादों की तिथि निर्धारित कर उन्हें लिस्टेड किया जाए और निर्धारित तिथि तक उन्हें निस्तारित कराया जाए।
मंडलायुक्त ने राजस्व संग्रह अनुभाग का निरीक्षण कर सीआरए को निर्देश दिए कि सेवानिवृत होने वाले अमीनो की लंबित आरसी को नए अमीनो के कार्यों में शामिल करते हुए जल्द से जल्द उनका निस्तारण कराया जाए।
उन्होंने कलेक्ट्रेट के डिस्पैच पटलों का निरीक्षण कर निर्देश दिए कि सभी कक्षों के डिस्पैच रजिस्टरों को कंप्यूटराइज किया जाए और जिन कार्मिकों के पास कम्प्यूटर नहीं है, उन्हें कंप्यूटर उपलब्ध कराया जाए।
कलेक्ट्रेट के निरीक्षण के पूर्व मंडलायुक्त ने निर्वाचन नामावलियों के गहन पुनरीक्षण कर के अंतर्गत जनपद के पोलिंग बूथ पर कार्यरत ब्लू सुपरवाइजर और संबंधित तहसीलदारों से वर्चुअल मीटिंग कर फार्म 6, 7 और 8 के संबंध में की गई कार्यवाहियों की समीक्षा की और मौके पर बूथों पर उपस्थित मतदाताओं से भी वर्चुअल संवाद किया।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




