महरौनीललितपुर

दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह सम्पन्न, मनीषा साहू व अभिषेक भोंडेले बने चैंपियन

महरौनी, ललितपुर।
नगर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय महरौनी में इतिहास विभागीय परिषद, कल्चर क्लब, पर्यावरण क्लब एवं क्रीड़ा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को मुख्य अतिथि प्रोफेसर सुशील बाबू (क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, झांसी) ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। इसके बाद विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रारंभ हुआ।
क्रीड़ा समारोह के प्रथम दिवस पर छात्र एवं छात्रा वर्ग की ऊंची कूद, लंबी कूद, जेवलिन थ्रो, दौड़, डिस्कस थ्रो, कबड्डी सहित अन्य खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
द्वितीय दिवस शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि विशाल मैथानी (प्रबंधक, एसबीआई शाखा महरौनी) तथा विशिष्ट अतिथि पं. आशाराम तिवारी, राष्ट्रीय कवि पं. संजय पांडेय ‘भारत’ एवं भगवान सिंह निरंजन (निरंजन बुक डिपो), वरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र नायक, सूर्यकांत त्रिपाठी द्वारा किया गया। इसके बाद प्रतियोगियों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।
दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग से मनीषा साहू तथा छात्र वर्ग से अभिषेक भोंडेले चैंपियन घोषित किए गए।विजेताओं को मुख्य अतिथियों एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशुतोष यादव द्वारा शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समस्त प्रतियोगिताएं क्रीड़ा प्रभारी डॉ. जितेंद्र विक्रम वेद के नेतृत्व में सम्पन्न हुईं। कार्यक्रम में डॉ. धर्मेंद्र राणा, वरिष्ठ लिपिक अजय कुमार, नरेंद्र खरे सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में सलमान सर एवं अजीम सर की महत्वपूर्ण भूमिका रही, वहीं कृपाल, दीपक, नरेश और सतीश का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. जितेंद्र विक्रम वेद ने किया, जबकि अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशुतोष यादव ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button