टाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमहरौनीललितपुर

प्राचीन बट वृक्ष की सफाई कर, लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प,

महरौनी (ललितपुर)।
स्व० रविंद्रानन्द बडौनियां महाविद्यालय महरौनी के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के चतुर्थ दिवस पर छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कुआं घोषी स्थित प्राचीन बट वृक्ष परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने वृक्ष के आसपास फैले डिस्पोजल व अन्य कूड़ा-कचरे को हटाकर पूरे क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाया।
इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी दयाराम झा, शारीरिक शिक्षक सलमान राजा, राम मोहिनी कौशिक, श्रद्धा असाठी तथा शिवानी प्रजापति ने विद्यार्थियों को वृक्षारोपण एवं वृक्ष संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल वायु को शुद्ध करते हैं बल्कि जल संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही यह जैव विविधता को बढ़ावा देते हैं और अनेक जीव-जंतुओं को आश्रय प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि वनस्पतियों से हमें अनेक जीवनरक्षक औषधियां भी प्राप्त होती हैं, इसलिए प्रकृति के संरक्षण के लिए वृक्षों का बचाव और अधिक से अधिक वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम के अंत में एनएसएस स्वयंसेवकों ने समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने, अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए सतत प्रयास करने का संकल्प लिया।

संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button