उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुर

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं जनपद में सकुशल एवं नकलविहीन सम्पन्न जिला विद्यालय निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने सभी का आभार व्यक्त कर किया धन्यवाद ज्ञापित

ललितपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ0प्र0 द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं जनपद में शान्तिपूर्ण, सकुशल एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न हो गई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि जनपद में परीक्षा अवधि के दौरान जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा व्यापक एवं प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। सभी परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था तथा पारदर्शिता बनाये रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों, केन्द्र व्यवस्थापकों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा निरंतर सहयोग और समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया गया, जिसके परिणामस्वरुप परीक्षाएं पूर्णतः नकलविहीन एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सकी।
उन्होंने परीक्षा को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में सहयोग देने वाले समस्त प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, केन्द्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षकों तथा शिक्षा विभाग के समस्त कार्मिकों के प्रति आभार व्यक्त किया, साथ ही उन्होंने परीक्षा अवधि के दौरान हर समय अपेक्षित सहयोग प्रदान करने एवं परीक्षा से जुड़ी गतिविधियों को सकारात्मक रुप से जनसामान्य तक पहुंचाने के लिए जनपद के समस्त सम्मानित प्रिंट एवं इलैक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने कहा है कि जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग एवं मीडिया के सामूहिक सहयोग से यह महत्वपूर्ण परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सकी है, जिसके लिए सभी सम्बंधितों का योगदान सराहनीय है।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button