उत्तर प्रदेश सरकारजैन धर्मजैन समाजटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमडावराललितपुर

संतों की वाणी से ही मिलते संस्कार -केशव मोर्य कारीटोरन पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में पहुंचे उपमुख्यमंत्री गजरथ परिक्रमा में उमडा श्रद्धा का सैलाव

ललितपुर। विकास खण्ड मडावरा अन्तर्गत श्री शान्तिनाथ अतिशय क्षेत्र करीटोरन में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पहुंचकर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में चर्याशिरोमणी आचार्य श्रेष्ठ विशुद्धसागर महाराज के प्रभावक शिष्य मुनि सम्यत्व सागर महाराज को श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद लिया। प्राचीन पुरातत्व की धरोहर के संरक्षण के लिए कारीटोरन में संग्रहालय की आधारशिला रखी और कहा पुरातत्व ही हमारी धरोहर है जिसका संरक्षण जरूरी है। उन्होंने अपने सम्बोधन में जैन संतों की उत्कृष्ट तपस्या को नमन करते हुए कहा संतों की वाणी द्वारा ही संस्कार मिलते है। जैन धर्म की प्राचीनता का उल्लेख करते हुए उन्होंने भगवान महावीर के सिद्धान्तों की आवश्यकता बताई। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों बताते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा सुदूर ग्रामीण अंचलों को हर प्रकार की सुविधा मुहैया कराने के लिए केन्द्र और प्रदेश की सरकार प्रयास कर रही है उन्होंने जन कारीटोरन में विजली, बैंक और सड़क की सुविधाओं पर कार्रवाई का भरोसा दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ आचार्य श्री के चित्र के सम्मुख दीपप्रज्जवलित कर उपमुख्यमंत्री द्वारा किया गया। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति ने मुख्यअतिथि को माल्यार्पण शाल श्रीफल से सम्मानित किया। मेला अध्यक्ष एड मुन्नालाल जैन अभिलाषा ने सनातन संस्कृति का प्रतीक चिन्ह भेंट कर उपमुख्यमंत्री जी को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कारीटोरन दर्शन पुस्तिका का लोकार्पण भी किया। इस मौके पर मुनि श्री सम्यत्वसागर महाराज ने राजनीति में धर्म के समावेश को श्रेयस्कर बताते हुए कहा धर्म द्वारा ही जीवन में शान्ति का मार्ग है। धर्मसभा को मुनिश्री सौम्य सागर महाराज ने सम्बोधित कर श्रावकों को सीख दी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र रावत ने उपमुख्यमंत्री के ललितपुर जनपद के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र कारीटोरन आगमन को विकास की दिशा में उपलब्धि बताया। उन्होंने प्रतिष्ठाचार्य के महेश जी डीमापुर द्वारा धर्म संस्कृति के उत्थान में दिए गए योगदान पर प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, पूर्वविधायक देवेन्द्र सिंह मदनपुर, चन्द्रदीप रावत बलाक प्रमुख, नगरपालिका अध्यक्ष सोनाली जैन, अनिल जैन अंचल, अजित खजुरिया, अक्षय अलया, पवन जैन शिवाजी आनंद राय, महेश श्रीवास्तव भैया, जिला पंचायत सदस्य मनोज कुशवाहा, अरविन्द रजउराजा मैनुवा, सुदीप मोहनी, माधव शास्त्री, श्रयस जैन ककरवाहा, विवेक जैन अभिलाषा, अनुभव कपासिया, जिनेन्द्र जैन रानू मनोज जैन ललितपुर टीवी, अनंदी लुहर्र, विजय जैन, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री केशव मोर्य ने मुनिश्री सम्यत्व सागर का पादप्रक्षालन करने का पुर्याजन कर संतों के प्रति आस्था जताई। कार्यक्रम का संचालन वीरचंद नैकौरा ने किया जबकि उपस्थित जनसमुदाय का आभार नगरपालिका अध्यक्ष सोनालीजैन द्वारा किया गया। इसके पूर्व आज प्रातःकाल पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में मोक्ष कल्याणक की मांगलिक कियाए एव विश्व शान्ति महायज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें इन्द्र इन्द्राणियों ने सम्मलित होकर आहूति दी। तदुपरान्त मुनि श्री सम्यत्व सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में गजरथ परिक्रमा मुख्य प्रतिष्ठाचार्य पण्डित कमलकुमार कमलांकुर भोपाल के मार्गदर्शन में गजस्थ परिकमा हुई जिसमें इन्द्र इन्द्राणी जहां पक्तिवद्ध चल रहे थे वहीं स्वयंसेवी संगठन उत्साह पूर्वक सम्मलित हुए। इस दौरान सुरक्षा के तमाम बन्दोवस्त रहे।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button