टाइम्स नाउ बुन्देलखण्डटीकमगढ़

*पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक का सामाजिक संगठनों द्वारा सम्मान*

टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में छतरपुर से पधारे
विजय कुमार खत्री, पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG),
तथा मनोहर सिंह मंडलोई, पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़
का विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा भव्य सम्मान किया गया।
इस सम्मान कार्यक्रम में स्वर्णकार समाज,
दिगंबर जैन समाज,
गल्ला एसोसिएशन सहित
कई संगठनों ने संयुक्त रूप से पुष्पमालाएँ, साल, श्रीफल एवं स्मृति–चिन्ह भेंटकर दोनों अधिकारियों का अभिनंदन किया।
उपमहानिरीक्षक विजय कुमार खत्री का सारगर्भित संबोधन

कार्यक्रम में अपने उद्बोधन के दौरान उपमहानिरीक्षक
विजय कुमार खत्री ने सभी से परिचय प्राप्त किया और टीकमगढ़ जिले के विकास,
कानून–व्यवस्था और प्रगति के विषय में विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि वे दतिया निवासी हैं और दतिया–टीकमगढ़ की सामाजिक-धार्मिक
समानता सदैव हृदय को आनंदित करती है।

उन्होंने बताया कि—
“मैं एक गल्ला व्यापारी परिवार से हूँ। मेरी मेहनत और प्रभु की कृपा से मैं आज इस पद तक पहुँचा हूँ। टीकमगढ़ की पुलिस उत्कृष्ट कार्य कर रही है। यह शहर सुंदर एवं सुव्यवस्थित है और इसे हम सभी मिलकर और ऊँचाइयों तक ले जाएँगे।”

धर्म प्रभावना समिति का वक्तव्य

धर्म प्रभावना समिति के अध्यक्ष
नरेंद्र जनता
ने बताया कि टीकमगढ़ धर्मात्माओं की पावन नगरी है।
यहाँ कई ऐतिहासिक एवं पवित्र स्थल स्थित हैं—
कुंडेश्वर मंदिर की जहां विशेष अतिशयहै

1008 अतिशय क्षेत्र पपौराजी
सिद्ध क्षेत्र आहार जी
सिद्ध क्षेत्र बंधाजी
उन्होंने कहा कि इस भूमि पर अनेक संत, मुनि, विद्वान एवं महान आध्यात्मिक व्यक्तित्वों का जन्म हुआ है।
रावतपुरा सरकार ,अनेक जैन मुनि संत इसी पवित्र धरा की देन हैं।
अंत में सभी समाजों एवं संगठनों ने संयुक्त रूप से
साल, श्रीफल, पट्टी एवं स्मृति–चिह्न भेंटकर
DIG विजय कुमार खत्री एवं SP मनोहर सिंह मंडलोई का सम्मान किया।

कार्यक्रम सौहार्द, अनुशासन और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश देता हुआ सम्पन्न हुआ।
एवं साथ में प्रभारी नगर निरीक्षक रवि भूषण पाठक सहित अनेक पुलिस अधिकारी मौजूद रहे एवं सामाजिक संगठन के पदाधिकारी जिसमें प्रमुख रूप से ज्ञानचंद पठा
संतोष जैन प्रदीप कारी संजय सार्थक जनता समकित जैन एवं सराफा एसोसिएशन के भारत सोनी नितिन कारी सुनील मैंनवार, राजेश सोनी मुरली कमलेश सोनी अंशुल सोनी दिनेश सोनी धनीराम सोनी एवं गल्ला व्यापार संघ से जिमी मड़वैया , संजय सोनी , राजेश साहू , विकाश चौधरी सहित अनेक जन मौजूद रहे

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Related Articles

Back to top button