जयपुर बॉब रिटायर्ड जैन मैत्री संघ के द्वारा,श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर सेक्टर 3 मालवीय नगर स्थित सभागार मे होली स्नेह मिलन एवं फागोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ

जयपुर : कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि बैंक ऑफ़ बड़ोदा के राजस्थान अंचल के अंचल प्रमुख श्री एम अनिल थे.
इस अवसर पर सर्व प्रथम दीप प्रज्वलन श्री एम अनिल,पी सी जैन,आर के जैन,अभिनन्दन जैन,मुनेन्द्र गंगवाल के द्वारा किया गया.
मांगलाचरण शशी जैन और अन्य के द्वारा प्रस्तुत किया गया.
श्री वीरेंद्र कासलीवाल एवं श्रीमती प्रेम कासलीवाल के द्वारा
पल्लो लटके राजस्थानी गीत पर
अत्यंत हीं मनमोहक प्रस्तुति दी गई.
निशा बडजात्या ने फ़िल्मी गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया.
मुख्य अतिथि एम अंनिल ने अपने उद्बोधन मे जैन सिद्धांथो कि सराहना करते हुए कहा कि मै भी रात्रि भोजन के त्याग कि प्रेरणा ले के इसके पालन कि कोशिश कर रहा हूँ तथा सभी बैंक सेवा से निवृत स्व जनो से अधिक से अधिक जमा करवाने के लिए और अपने जानकारों को प्रेरित करने की अपील भी करि.
साथी श्री अरुण जैन ने एक फ़िल्मी गाना गाया तथा चंद्र कांत जैन ने बांसुरी वादन किया.
सचिव अभिनन्दन जैन ने सभी कार्यकारणी सदस्यो का इस अवसर पर स्वागत सम्मान कि प्रक्रिया करवाई..तथा संघ कि गति विधियों के बारे मे विस्तार से बताया,संघ के कोषाध्यक्ष
श्री मुनेन्द्र गैंगवाल ने वर्ष 2025
का आय व् व्यव विवरण प्रस्तुत किया जिसका सभी ने अनुमोदन कर पारित किया.
एक नीति वाक्य “भातृत्व,भागीदारी,भरोसा ” कि भी घोषणा कर इसके बारे मे संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पी सी जैन ने नीति वाक्य के बारे मे विस्तार से बताया.
महेन्द्र जैन ने आगामी मुकतेश्वर यात्रा के बारे मे चर्चा कि तथा यात्रा को सुगम व् सरल बनाने कि अपील कि.
तत्पश्चात होली व् फागोत्सव का
धमाल कार्यक्रम आरम्भ हुवा.
इस कार्यक्रम को शशि जैन एवं
मंजू जैन सेवावाले के निर्देशन मे तैयार किया गया था.
श्रीमति मधु सेठी,निशा जैन,उर्मिला पाटनी व् अन्य सहयोगियों के द्वारा पचरंगियों
फागन गीत पर भाव पूर्ण नृत्य प्रस्तुति दी गई.
तदुपरान्त छः राजस्थानी गीतों कि एक ट्रेल पर विभिन्न गीतों पर विभिन्न कलाकारों द्वारा नृत्य प्रस्तुति दी गई जिसकी उपस्थित सदस्यो द्वारा भूरी भूरी प्रशंशा कि गई.जिसमे मुख्य कलाकार
निम्न थे.
सुनीला जैन,सरला जैन,सुमन जैन,शैल बाला जैन,चेतना जैन,शशि जैन,मंजू एन के,सरिता पी के,इंदु जैन पुष्पा जैन,अंजू सेठी,उषा लुहाड़िया,
लता काला,–
मुकेश जैन,नीरज सेठी,
ज्योति जैन एवं रेनू जैन ने कुशल संचालन व् स्वागत हेतु
सहयता करी.
लगभग 120 सदस्यो और सह सदस्यों कि उपस्थिति रही
अंत मे संघ के अध्यक्ष आर के जैन ने सभी अगतुको का स्वागत कर आभार प्रकट किया व् सभी को सह भोज हेतु आमंत्रित किया.
कार्यक्रम को अत्यंत हीं रोचक व् मनोरंजक बनाने हेतु सभी ने सराहना की.
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




