टाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमहरौनीललितपुर

फर्जी सोशल मीडिया पोस्ट से युवक की ‘मौत’ की अफवाह, थाने में दी शिकायत

महरौनी, ललितपुर।
सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर युवक की मौत की झूठी खबर फैलाने का मामला सामने आया है। इस घटना से युवक और उसके परिवार को मानसिक आघात पहुंचा है तथा समाज में उनकी छवि भी प्रभावित हुई है। पीड़ित ने मामले की शिकायत महरौनी थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है।
महरौनी कस्बे के निवासी विवेक जोशी पुत्र अशोक कुमार जोशी ने थाना महरौनी में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका दूर का रिश्तेदार पुष्पोत्तम शर्मा पुत्र इन्द्रपाल शर्मा, निवासी कोराड़ी कामठी, जिला नागपुर (महाराष्ट्र) उनसे रंजिश रखता है। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप और फेसबुक पर राज शर्मा के नाम से फर्जी आईडी बनाकर 10 मार्च 2026 को एक पोस्ट डाली, जिसमें विवेक जोशी का फोटो लगाकर उनके निधन की झूठी सूचना प्रसारित कर दी।
पोस्ट में लिखा गया कि “विवेक कुमार अशोक कुमार जोशी, महरौनी ललितपुर का निधन ब्रेन हेमरेज से हो गया है, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।” इस झूठी पोस्ट के कारण क्षेत्र में उनकी मृत्यु की खबर तेजी से फैल गई, जिससे रिश्तेदार और परिचित शोक व्यक्त करने उनके घर पहुंचने लगे।
पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने इस पोस्ट के संबंध में पुष्पोत्तम शर्मा से फोन पर बात की, तो उसने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि यदि शिकायत की तो जान से मार देगा।
विवेक जोशी ने बताया कि इस फर्जी पोस्ट से उन्हें गहरा मानसिक आघात पहुंचा है और समाज में उनकी छवि भी खराब हुई है। उन्होंने पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
महरौनी पुलिस ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button