राखपंचमपुर श्री सिद्ध बाबा मन्दिर से धूमधाम व गाजे बाजे के साथ हुई भगवान के विमान की विदाई।

ललितपुर : विकास खण्ड जखौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राखपंचमपुर में स्थित श्री श्री 1008 श्री सिद्ध बाबा मन्दिर पर रंगपंचमी से लगने वाला विशाल मेला चल रहा था जिसमें रंगपंचमी के दिन ग्राम राखपंचमपुर में स्थित राम जानकी मन्दिर से बड़ी धूमधाम व गाजे बाजे के साथ भगवान के विमान श्री सिद्ध बाबा मन्दिर पर आये हुये थे और तीन दिन तक भगवान के विमान श्री सिद्ध बाबा मन्दिर पर रुके हुये थे दिन गुरुवार को श्री सिद्ध बाबा मन्दिर से भगवान के विमान की पंडित अशोक कुमार शर्मा ने बड़े ही विधी विधान से पूजा अर्चना की इसके बाद समस्त श्रद्धालुओं ने विमान में बैठे भगवान दर्शन किये और भगवान के समक्ष माथा टेककर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया फिर राखपंचमपुर लेखपाल संजीव कुमार मिश्रा ने श्री सिद्ध बाबा मन्दिर से ढोल नगाड़ों के बीच बड़े ही धूमधाम व गाजे बाजे के साथ भगवान के विमान की विदाई की और भगवान के विमान की शोभायात्रा ग्राम राखपंचमपुर में स्थित राम जानकी मन्दिर पर पहुंचकर भगवान विराजमान हुये श्री सिद्ध बाबा मन्दिर पर श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाये गये रुपयों की गिनती राजस्व कर्मियों द्वारा चलती रही भगवान के विमान की विदाई पंडित अशोक कुमार शर्मा, राखपंचमपुर लेखपाल संजीव कुमार मिश्रा, ग्राम प्रधान राखपंचमपुर राजपाल सिंह यादव, देवेन्द्र राय,विक्रम पन्डा ,वीरेन्द्र पन्डा,जयराम सिंह राजपूत,रोहित सिंह ठाकुर, देवेन्द्र सिंह,अरुण कुमार, रामरतन,आदि उपस्थित रहे।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




