जैन धर्मजैन समाजटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डधर्मपर्वललितपुर

संसार में धन वैभव के साथ धर्म बुरा नहीं- मुनि सुधासागर नवीन जिनालय रौडा में हुआ भगवान शान्तिनाथ का महामस्तिकाभिषेक

ललितपुर। नेशनल हाईवे स्थित रोडा नवीन जिनालय में श्री 1008 शान्तिनाथ का महामस्तिकाभिषेक तीर्थचक्रवर्ती निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधासागर महाराज के संघ सानिध्य में प्रभावना पूर्वक हुआ इसके पूर्व पुर्याजक परिवारों ने नवीन जिनालय पर कलशारोहण ध्वजारोहण का पुण्यार्जन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रभु अभिषेक के उपरान्त मुनि श्री सुधासागर महाराज द्वारा शान्तिधारा से हुआ जिसका पुण्यार्जन संजीव बजाज परिवार द्वारा किया गया।

इस मौके पर धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए मुनि श्री सुधासागर महाराज ने कहा संसार में कर्मों की विचित्रता है न तो संसार बुरा है और न ही धन वैभव वशर्ते धर्म साथ हो। संसार के साथ यदि धर्म चलता है तो जीवन का कल्याण तो होता ही है साथ ही विनाश नहीं होता। धर्म कर्मों को नहीं रोक सकता वह धर्मात्मा को बचता है। नगर की सीमाओं के विस्तार पर मुनि श्री ने कहा जहां सीमाए बढ़ रही हैं उसी अनुपात में मंदिर भी बडे इससे श्रावकों का जहां पुन्य जागृत रहेगा वही लोगों को धर्म से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी। मंदिर पर कलशारोहण की महिमा बताते हुए मुनि श्री ने कहा शिखर पर जिसतरह कलशा चमकता हे बैसे ही पुर्याजक का यश। इसके पूर्व में प्रतिष्ठाचार्य बालब्रहमचारी प्रदीप भैया सुयश ने विधिविधान पूर्वक मांगलिक कियाए सम्पन्न कराई जिसमें विनोद कुमार ब्रहमचारिणी मंजू दीदी, शिखरचंद किसलवास, आनंदजैन देलवारा परिवार ने मंदिर शिखर पर कलशारोहरण, अनिल जैन अंचल, भगवानदास कॅलगुवा, निर्मलचंद कुम्हेडी परिवार द्वारा ध्वजारोहण का पुण्यार्जन किया। भामण्डल कोमलचंद रोडा, डा० राजेन्द्र रोडा, संजीव राजीव चौधरी परिवार एवं छत्र प्रदीप जैन, प्रसन्न कुमार किसलवास परिवार ने किया।

आज प्रातःकाल श्रमण मुनि श्री सुधासागर महाराज ग्राम गैचवारा से पदविहार करते हुए अपने संघ सहित नवीन जिनालय रोडा पहुंचे जहां प्रमुख रूप से संजीव जैन राजीव जैन गौरव जैन बजाज विजय जैन कल्लू के अतिरिक्त जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ० अक्षय टडया, महामंत्री आकाश जैन, संयोजक सनत खजुरिया, संजीव जैन लकी, प्रफुल्ल जैन, अक्षय अलया मनोज जैन बबीना, संजीव जैन ममता स्पोर्ट, राजेन्द्र जैन धनवारा, शिक्षक पुष्येन्द्र जैन, श्रीश सिंघई, आदेश जैन रोडा, पंकजजैन सिमरा, सलीन्द जैन, प्रमेन्द जैन के अतिरिक्त महिला मण्डल की प्रमुख अनीता मोदी, पलक जैन, स्नेहलता जैन, जयंती जैन, प्रभा जैन आदि ने मुनि श्री की ससंघ पादप्रक्षालन कर अनुवाई की। मुनि श्री के पदविहार में सैकडों की संख्या में श्रद्धालुजन जयजयकारों के साथ भक्तिपूर्वक चल रहे थे।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button