राखपंचमपुर मेला, श्री सिद्ध बाबा की चमत्कारी मड़िया के दर्शन करने को मेले के आखिरी दिन भी श्रद्धालुओं की लगी रही भीड़।

सुबह से लेकर शाम तक लगते रहे श्री सिद्ध बाबा के जयकारे ।
ललितपुर : विकास खण्ड जखौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राखपंचमपुर में स्थित श्री श्री 1008 श्री सिद्ध बाबा मन्दिर पर भव्य मेला का आयोजन चल रहा था यह राखपंचमपुर मेला 7 मार्च से 11 मार्च तक चला मेले के आखिरी दिन बुधवार को श्री सिद्ध बाबा मन्दिर पर श्री सिद्ध बाबा की चमत्कारी मड़िया के दर्शन करने को श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही श्रद्धालुओं ने श्री सिद्ध बाबा की चमत्कारी मड़िया के दर्शन कर अपनी हाजिरी दर्ज कराई श्री सिद्ध बाबा मन्दिर से ली गई पवित्र भभूति (राख) फोड़ा फुन्सी पर लगाने से ठीक हो जाती है और भभूति राख को अपने शरीर पर लगाने से असाध्य चर्म रोग से छुटकारा मिलता है श्रद्धालु सुबह से ही श्री सिद्ध बाबा मन्दिर में अपनी हाजिरी दर्ज कराने के लिये आना शुरू हो गये थे भारी संख्या में श्रद्धालु श्री सिद्ध बाबा की चमत्कारी मड़िया के दर्शन करने के लिये आये श्रद्धालुओं ने बुधवार को भी सत्यनारायण भगवान की कथा करवाई व सीदे में आटा, दाल, चावल, आलू ,नमक, मिर्ची, तेल ,घी चढ़ाया दिनांक 7 मार्च को राख पंचमपुर गांव में स्थित राम जानकी मन्दिर से भगवान के विमान की गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई थी जो पूरे गांव में भ्रमण करती हुई दोपहर एक बजे श्री सिद्ध बाबा मन्दिर पर पहुंची थी उसी दिन से भगवान के विमान तीन दिन तक मन्दिर पर ही रुके हुये है दिन गुरुवार को भगवान के विमान की गाजे बाजे के साथ भव्य विदाई की जायेगी फिर भगवान के विमान अपने गांव में स्थित राम जानकी मन्दिर पर पहुंचकर अपने स्थान पर विराजमान होगे वैज्ञानिक युग में भी श्री सिद्ध बाबा का चमत्कार अब भी बना हुआ है श्री सिद्ध बाबा मन्दिर व मेला परिसर में जगह जगह सी सी कैमरा लगे हुये थे और डोन कैमरे से मेले में हर गति विधि कैद हो रही थी क्षेत्राधिकारी सदर सुनील भारद्वाज मेला परिसर में भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहते थे और पुलिस बल के ड्यूटी पोन्टो व ड्यूटी रजिस्टर को चैक करते रहते पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक की ओर से राखपंचमपुर मेला में चप्पे चप्पे पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा जिसमें पुरुष पुलिस बल, महिला पुलिस बल,सादा वर्दी में भी पुलिस बल तैनात रहा असमाजिक तत्वों व चोरों से निपटने के लिये प्रभारी निरीक्षक जखौरा राजीव कुमार बेस,पुलिस चौकी मेला प्रभारी मूलचन्द ,उपनिरीक्षक बृजेश कुमार,हैड कांस्टेबल अरविन्द कुमार,हैड कांस्टेबल प्रेमबाबू दीवान जी, कान्स्टेबल चन्द्रकान्त शर्मा,अपने पुलिस बल के साथ मेला परिसर में भ्रमण सील रहकर व्यवस्थाओं को देखते रहते थे और असमाजिक तत्वों पर भी अपनी निगाहें टिकायें रहते थे मेला प्रभारी नायब तहसीलदार घनेन्द्र तिवारी भी मेला परिसर में भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहते थे श्रद्धालुओं ने दिन बुधवार को बड़े ही भक्ति भाव से पूजा अर्चना कर सत्यनारायण भगवान की कथा करवाई और सीदे में आटा, दाल, चावल,आलू,नमक, मिर्ची, तेल, घी चढ़ाया बच्चों व बड़ो ने झूला में झूलकर आनंद लिया महिलाओं ने माटी के बर्तनों की व चाय पीने वाले कपो की जमकर खरीददारी की जिला प्रशासन द्वारा बिजली की, पानी की व सफाई की अच्छी व्यवस्था रही लेकिन महर्रा तिकड्डा से राखपंचमपुर मेला की ओर आने वाली सड़क की व्यवस्था ठीक नही रही इस सड़क पर जगह जगह भारी गड्ढे बने हुये थे श्रद्धालुओं को पानी पीने के लिये हैण्ड पम्प, जल संस्थान के पानी के टैंकर, व पानी की पाइप लाइन के नल लगे हुये थे मेले में आग बुझाने के लिये फायर ब्रिगेड की गाड़ी लगी हुई थी मेले में अस्थाई पुलिस चौकी भी बनी हुई थी जिसमें खोया पाया काउन्टर भी बना हुआ है स्वास्थ विभाग की ओर से एम्बूलैंस व निःशुल्क दवा वितरण का काउन्टर भी लगा हुआ था श्रद्धालुओं की तबियत खराब होने पर डाक्टर द्वारा निःशुल्क दवा का वितरण किया जा रहा था श्रद्धालुओं ने श्री सिद्ध बाबा मन्दिर पर पहुंचकर मन्दिर के नीचे पन्डा जी द्वारा नीम के झोरे से अपने आप को झड़वा रहे थे और श्री सिद्ध बाबा की पवित्र भभूति (राख)ग्रहण की एवं अपने शरीर पर भी लगवाई मेले में डीपी आरओ की तरफ से 50 सफाई कर्मचारी लगे हुये है जो बड़ी मेहनत से दोनों शिफ्ट में काम कर रहे है मेले की व्यवस्थाओं में मेला प्रभारी नायब तहसीलदार घनेन्द्र तिवारी, प्रभारी निरीक्षक जखौरा राजीव कुमार बेस,पुलिस चौकी मेला प्रभारी मूलचन्द ,इन्द्रपाल सिंह,ग्राम प्रधान राखपंचमपुर राजपाल सिंह यादव, लेखपाल राखपंचमपुर संजीव कुमार मिश्रा,अमीन विनोद श्रीवास्तव, जगत नारायण, फूल सिंह, हरिकिशन कुशवाहा, कानूनगो ज्ञानेन्द्र सिंह बुंदेला,राकेश साध, रामकुमार साहू,मुन्सी अरुण कुशवाहा, देवेन्द्र सिंह,तिलकराम,जगदीश, एडवोकेट देवेन्द्र शर्मा,वीरन राजपूत, महेन्द्र कुमार, ईदल राजपूत, विक्रम राजपूत, शिशुपाल, राघवेन्द्र,सरमन, शिवप्रसाद, कृपाल सिंह, सीताराम कुशवाहा,खिलान सिंह, अशोक शर्मा,भगत राजपूत, शम्भू,विमलेश, दीपचन्द कुशवाहा, प्रदीप, केहर, विशन सिंह राजपूत,राजू सेन, जितेन्द्र यादव बानोली,देवेन्द्र राय आदि मेले की व्यवस्थाओं में लगे हुये थे।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




