टाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुर

श्री सिद्ध बाबा की चमत्कारी मड़िया के दर्शन करने को चौथे दिन भी श्रद्धालुओं की लगी रही भीड़। दिनभर लगते रहे श्री सिद्ध बाबा के जयकारे ।

ललितपुर : विकास खण्ड जखौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राखपंचमपुर में स्थित श्री श्री 1008 श्री सिद्ध बाबा मन्दिर पर भव्य मेला का आयोजन चल रहा है राखपंचमपुर मेले का शुभारम्भ 7 मार्च को हमारे लोकप्रिय जिलाधिकारी महोदय के करकमलों से फीता काटकर शुभारम्भ किया गया था और यह मेला 11 मार्च तक चलेगा दिन बुधवार को मेले का आखिरी दिन है मेले के चौथे दिन भी श्री सिद्ध बाबा मन्दिर पर श्री सिद्ध बाबा की चमत्कारी मड़िया के दर्शन करने को श्रद्धालुओं की भाड़ी भीड़ लगी रही श्रद्धालुओं ने श्री सिद्ध बाबा की चमत्कारी मड़िया के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया श्री सिद्ध बाबा मन्दिर से ली गई पवित्र भभूति (राख) फोड़ा फुन्सी पर लगाने से ठीक हो जाती है और भभूति राख को अपने शरीर पर लगाने से असाध्य चर्म रोग से छुटकारा मिलता है श्रद्धालुओं ‌द्वारा सीदे में आटा, दाल, चावल, आलू ,नमक, मिर्ची, तेल ,घी चढ़ाया वैज्ञानिक युग में भी श्री सिद्ध बाबा का चमत्कार अब भी बना हुआ है श्री सिद्ध बाबा मन्दिर व मेला परिसर में जगह जगह सी सी कैमरा लगे हुये है और डोन कैमरे से मेला में हो रही हर गति विधि कैद हो रही है पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक की ओर से राखपंचमपुर मेला में चप्पे चप्पे पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं जिसमें पुरुष पुलिस बल, महिला पुलिस बल,सादा वर्दी में भी पुलिस बल तैनात हैं असमाजिक तत्वों व चोरों से निपटने के लिये प्रभारी निरीक्षक जखौरा राजीव कुमार बेस,पुलिस चौकी मेला प्रभारी मूलचन्द ,उपनिरीक्षक बृजेश कुमार,हैड कांस्टेबल अरविन्द कुमार,हैड कांस्टेबल प्रेमबाबू दीवान जी, कान्स्टेबल चन्द्रकान्त शर्मा,अपने पुलिस बल के साथ मेला परिसर में भ्रमण सील रहकर व्यवस्थाओं को देखते रहे एवं असमाजिक तत्वों पर भी अपनी निगाहें टिकायें रहे मेला प्रभारी नायब तहसीलदार घनेन्द्र तिवारी भी मेला परिसर में भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे श्रद्धालुओं को पानी पीने के लिये हैण्ड पम्प, जल संस्थान के पानी के टैंकर, व पानी की पाइप लाइन के नल लगे हुये है मेले में आग बुझाने के लिये फायर ब्रिगेड की गाड़ी लगी हुई है मेले में अस्थाई पुलिस चौकी भी बनी हुई है जिसमें खोया पाया काउन्टर भी बना हुआ है स्वास्थ विभाग की ओर से एम्बूलैंस व निःशुल्क दवा वितरण का काउन्टर भी लगा हुआ है श्रद्धालुओं की तबियत खराब होने पर डाक्टर द्वारा निःशुल्क दवा का वितरण किया जा रहा है श्रद्धालुओं ने श्री सिद्ध बाबा मन्दिर पर पहुंचकर मन्दिर के नीचे पन्डा जी द्वारा नीम के झोरे से अपने आप को झड़वाया और श्री सिद्ध बाबा की पवित्र भभूति (राख)ग्रहण की एवं अपने शरीर पर भी लगवाई मेले में डीपी आरओ की तरफ से 50 सफाई कर्मचारी लगे हुये है जो बड़ी मेहनत से दोनों शिफ्ट में काम कर रहे है श्री सिद्ध बाबा मन्दिर प्रांगण में नृत्यांगनाओं ने ढोलो की थापो पर जमकर नृत्य किया लोगों ने खूब बधाईयां दी भगवान के विमान के समक्ष महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन किये गये।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button