उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमहरौनीललितपुरशिक्षण संस्थानशिक्षा

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ, छात्रों ने स्वच्छता व जल संरक्षण का दिया संदेश,

महरौनी, ललितपुर।
स्व. रविन्द्रानन्द बडौनियां महाविद्यालय महरौनी में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का उद्घाटन उत्साह और समर्पण के साथ हुआ। शिविर के पहले दिन छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता अभियान से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
शिविर के अंतर्गत चयनित ग्राम किसरदा में महाविद्यालय प्रबंधक दुष्यंत बडौनियां की अध्यक्षता तथा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. के.के. सिंह के निर्देशन में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके बाद छात्रों ने गांव में रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया।
मुख्य अतिथि दुष्यंत बडौनियां ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में जल संकट एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है, इसलिए सभी को इसके प्रति संवेदनशील होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण से न केवल जल संसाधनों को सुरक्षित रखा जा सकता है, बल्कि पर्यावरण की भी रक्षा की जा सकती है। उन्होंने सभी से सामूहिक प्रयास करने की अपील करते हुए कहा, जल को बचाएं, भविष्य को बचाएं। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भी जल संरक्षण को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में हरिहर मोहन तिवारी, लखनलाल त्रिपाठी, मोहिनी कौशिक, शिवानी प्रजापति, श्रद्धा असाठी, नीतू पुरोहित, इरशाद खान, अवनीश तिवारी, अभिषेक रावत, सलमान रजा, हरिराम गौतम, संतोष सिंह, आरिफ अली, भरत चढ़ार, अर्पित राजा, कपिल राजपूत सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button