नवीन श्री शांतिनाथ जिनालय में यागमंडल विधान सम्पन्न

(ललितपुर) रोंडा स्थित नवीन श्री शांतिनाथ जिनालय में वेदी शुद्धि एवं यागमंडल विधान का आयोजन पं०अरिंजय जैन दमोह,देवेंद्र जैन के निर्देशन में आयोजित किया गया।संगीतकार नीलेश जैन बुढार की धार्मिक स्वरलहरियों के साथ विधान की धार्मिक क्रियायें सम्पन्न करायी।
विधान के पूर्व ध्वजारोहण एडवोकेट निर्मल
जैन कुम्हैडी परिवार द्वारा किया गया।तत्पश्चात
पुण्यार्जक परिवारों द्वारा मंडल पर कलश स्थापित करने का सौभाग्य राकेश जैन सैदपुर परिवार, शिक्षक राजीव बजाज,डां० संजीव जैन बजाज परिवार,राकेश कुमार,सुनील कुमार, आदेश जैन रोंडा परिवार,शिखरचंद्र,सुरेंद्र जैन किसलवास परिवार,पंकज जैन सिमरा परिवार,
राकेश जैन विरधा परिवार को प्राप्त हुआ।सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य राजकुमार जैन किसलवास परिवार,कुवेर इंद्र बनने का सौभाग्य कोमल चंद्र ,राजीव जैन रोंडा परिवार, ईशान इंद्र बनने का सौभाग्य शिखरचंद्र,सुरेंद्र कुमार किसलवास परिवार,सानत कुमार इंद्र बनने का सौभाग्य राजीव जैन रोंडा, माहेंद्र इंद्र बनने का सौभाग्य सुरेंद्र जैन,लोकेश जैन,सिद्धम जैन,शिवम् जैन किसलवास परिवार, विपिन जैन रोंडा परिवार को प्राप्त हुआ।अष्ट कुमारी बनने का सौभाग्य अनुभा मोदी, आशी बजाज,शैली बजाज,देशना जैन को प्राप्त हुआ।इस दौरान शिक्षक राजीव बजाज,गजेंद्र जैन,शिक्षक पुष्पेंद्र जैन,गौरव बजाज मौजूद रहे।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




