उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमहरौनीललितपुर

साहिब महीनों से नहीं मिला मानदेय, कर्ज लेकर पाल रहे परिवार मनरेगा कर्मियों का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंप कर दी चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी,

महरौनी, ललितपुर।
लंबे समय से मानदेय और ईपीएफ भुगतान लंबित होने से नाराज मनरेगा कर्मियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र भुगतान की मांग की। कर्मियों ने बताया कि विभागीय निर्देशों के अनुरूप सभी कार्यों को पूरा करने के बावजूद अगस्त 2025 से अब तक मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है।
कर्मियों ने कहा कि दीपावली से लेकर होली तक वेतन न मिलने के कारण परिवार का पालन-पोषण कर्ज लेकर करना पड़ रहा है। बच्चों की स्कूल फीस जमा न हो पाने से उन्हें परीक्षा से वंचित करने की चेतावनी दी जा रही है। वहीं खेतों में खड़ी फसल की कटाई, परिजनों के इलाज और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी उन्हें साहूकारों से उधार लेना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में 23 फरवरी 2026 को रोजगार गारंटी आयुक्त ग्राम्य विकास से भी मुलाकात कर समस्या बताई गई थी, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। कर्मियों का कहना है कि यह स्थिति संविधान के अनुच्छेद-21 में वर्णित जीवन के अधिकार की भावना के विपरीत है।
कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इसके तहत 3 मार्च से काली पट्टी बांधकर विरोध, 6 मार्च से कार्य बहिष्कार की चेतावनी, 10 से 15 मार्च तक जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन तथा 16 मार्च को मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में अपनी मांग रखने का निर्णय लिया गया है।
ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक स्तरीय तकनीकी सहायक रविशंकर मिश्रा, ऑपरेटर जयसिंह तोमर, ग्राम रोजगार सेवक बद्रीप्रसाद, सुनील कुमार, रामदयाल, अखिलेश, तुलसीराम, दरयाव सिंह, हल्काई, फूलचंद, अखिलेश, प्रकाश, जागेश्वर, कल्याण सिंह, ग्यासीराम सहित अन्य मनरेगा कर्मी शामिल रहे।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button