कैलाश पर्वत से मोक्ष पधारे आदिनाथ भगवान, निकली गजरथ परिकमा मुनि सुधासागर महाराज के सानिध्य में सतोदय तीर्थ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाव

ललितपुर। सतोदय तीर्थ सेरोन पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं विश्व शान्ति महायज्ञ आज निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज के ससंध सानिध्य में भव्यता पूर्वक पूर्ण हुआ जिसमें भगवान आदिनाथ को कैलाश पर्वत से मोक्ष गमन का दृश्य हजारों लोगों ने अयोध्यापुरी में देखा और गजरथ में विराजित श्रीजी के साथ श्रद्धालुजन भक्ति पूर्वक सम्मलित हुए।
प्रातःकाल श्री जी का अभिषेक शान्तिधारा के उपरान्त नित्यगह पूजन हुई। वेदी पर ही कैलाश पर्वत की बढी सुन्दर रचना की गई जिस पर्वत्त पर आदिनाथ जी ने बैठ कर ध्यानरूढ़ होकर सिद्धत्व प्राप्त किया। मुनि सुधासागर महाराज ने उपस्थित जनसमुदाय को ध्यान साधना कराई और क्षणभर में ही भगवान आदिनाथ को मोक्ष की प्राप्ति हो गया इस दृश्य को देखने अपार जनसमूह आतुर था। इस मौके पर मुनिपुंगव सुधासागर महाराज ने कहा पुण्य के अभाव में कोई काम नहीं आता। जिनके आगे पीछे इन्द्र थे जन्म पर रत्नवृष्टि हई सारा वैमव था जव पुण्णय में हीनता आई वैराग्य हुआ और कैलाश पर्वत से मोक्ष गए और कपूर की भॉति शरीर विलीन हो गया प्रतिष्ठाचार्य बालब्रहमचारी प्रदीप मैया सुख्श ने भगवान आदिनाथ के मोक्ष के पश्चात कैलाश पर्वत पर अग्निकुमार इन्द्रों द्वारा हवन किया। इसके उपरान्त विश्व शांति महायज्ञ में इन्द्र इन्द्राणियों ने पूर्ण आहुति दी।
इस मौके पर निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज ने धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए कहा पंचकल्याणक महोत्सव में पाषाण से परमात्मा बनाने की प्रक्रिया होती है। तीर्थंकर आदिनाथ ने कर्मों को नाश कर मोक्ष पद को प्राप्त किया और हमें परमात्मा बनने का मार्ग दिखाया। पंचकल्याण को अपने आचरण में लाने में ही कल्याण है। जिस तरह नशा करने से अघाते नहीं है, पाप करने से तृप्ति नहीं होती उसी तरह धर्म जितना करोगे बढ़ेगा।
मध्यान्ह में गजरथ परिकमा का शुभारम्भ अयोध्यापुरी से हुई जिसमें आगे बज पत्ताका लिए हुए दिव्यघोष अनुशासित ढंग से चल रहे थे रजत रथ एवं गजरथों में सवार प्रभु जी की प्रतिमाए आकर्षण का केन्द्र रही जिसमें प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रमुख पात्र श्री जी को लिए थे भव्य शोभायात्रा में स्याद्वाद वर्धमान सेवा संघ, आदिनाथ सेवा संघ के स्वयं सेवक प्रदर्शन कर रहे थे गजरथ के आगे निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज,मुनि श्री निरापद सागर महाराज, क्षुल्लक गम्भीर सागर एवं एलक जी महाराज और उनके पीछे-पीछे ब्रहमचारी ब्रहमचारिणी वहिनें मंगल भजन कर रही थी। शोभायात्रा में इन्द्र इन्द्राणि भक्ति करते हुए अनुशासित ढंगसे चल रहे थे। प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रमुख पात्र महाराजा नाभिराय मरूदेवी मालती महेन्द्र सरार्फ, सौधर्म इन्द्र अनुपमा सतीश जैन बजाज,कुवेर सीमा सिंघई मनोज जैन, महायज्ञनायक सुमन विमल जैन, ममता अमित जैन वल्ली डोंगरा भरत चकवर्ती, विजय जैन लागौन वाहुवलि, नीतेश जैन विलौआ जखौरा राजा सोम, देवेन्द्र कुमार मंजू जैन राजा श्रयांस, पवन जैन बाबा मार्वल ईशान इन्द्र, समता जैन आनंद जैन साइकिल सानत इन्द्र बाहमेन्द्र रूवी संजय मोदी, विधि यज्ञनायक राजू जैन मढावरा, महामण्डलेश्वर राजीव जैन पीहर साडी रथों में विराजित रहे। परिकमा के उपरान्त श्री जी को स्वयंसेवको के दिव्यधोषों के साथ प्रतिष्ठा मंच पर विराजित किया जहां श्री जी का अभिषेक मुनि सुधासागर महाराज के सानिध्य में हुआ जिसमें उन्होने सभी को आर्शीवाद प्रदान किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से नगरपालिका अध्यक्ष सोनाली जैन अभिलाषा, श्रेष्ठी शीलचंद अनौरा, अखिलेश गदयाना, अनिल जैन अंचल, महेन्द्र महरैया, संजय रसिया, प्रफुल्ल जैन, सत्येन्द्र गदयाना, सनत जैन खजुरिया धन्यकुमार जैन एड, अरविन्द जैन आप्टीशियन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। गजरथ महोत्सव की व्यवस्थाओं को आचार्य विद्यासागर व्यायामशाला, वीर सेवा संघ, जैन मिलन मुख्य शाखा के अतिरिक्त जैन पंचायत अध्यक्ष डा० अक्षय टदैया, महामंत्री आकाश जैन, सतोदय तीर्थ अध्यक्ष सतीश जैन बजाज, महामंत्री सिंघई मनोज जैन बबीना, विजय जैन लागौन, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया,अजय जैन जखौरा, आनंद जैन साइकिल, संजय रसिया, नीतेश विलौआ, अमितेश जैन, अभय जैन ग्राफिक्स, अनंत सराफ, श्रयांस जैन गदयाना, राजेन्द्र जैन मिठ्या, पं० जयकुमार जैन, अभय जैन, प्रदीपजैन बरौदा, अवध किशोर जैन, प्रदीप जैन बरोदा, सौरम जैन पीलू, संयोजित कर रहे थे।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




