उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डपर्वललितपुरशिक्षण संस्थान

सामाजिक समरसता का प्रतीक है होली – विभाग कार्यवाह

तेरईफाटक (ललितपुर) रंग पंचमी के पावन पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर व खण्ड तालबेहट द्वारा वीणा वादिनी आवासीय विद्यालय तेर ईफाटक में होली मिलन समारोह का भब्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम फाग मण्डलियो के द्वारा ढोल, मंजीरों की धुन पर खूब होली गीत गाये गये। जिसमें बृजेश शर्मा, अंकित भारद्वाज, गंगाराम कुशवाहा, राधिका तिवारी ने बहुत ही सुरीले आवाज में गीत गाये।जिनको सुनकर गांव के लोग नाचने पर अपने आप को रोक नहीं सकें।इस अवसर पर मुख्य वक्ता श्री धर्मेन्द्र जी विभाग कार्यवाह ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह पर्व सामाजिक समरसता का प्रतीक है यह त्योहार हम सभी को जोड़ने का कार्य करता है। कार्यक्रम में ग्रामों से आये लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर महाकाल प्रभात फेरी तेरईफाटक के पदाधिकारियों की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही। उन्होंने स्वयंसेवकों के साथ मिलकर होली का पर्व मनाया।इस अवसर पर विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख आशीष जी विभाग प्रचार प्रमुख मनोजटाटा जी,विभाग घुमंतू कार्य प्रमुख शिवचरण जी, जिला प्रचारक वीर जी, खण्ड संघचालक भगवत नारायण जी,सह जिला कार्यवाह नरेंद्र जी,समर्पण सेवा संस्थान के जिला अध्यक्ष हाकिम सिंह जी,खण्ड कार्यवाह रितिक जी,सह खण्ड कार्यवाह कृष्णमूर्ति जी, खण्ड शारीरिक प्रमुख दीपक जी,नगर बौद्धिक प्रमुख अनिल जी,सौरभ जी,संदीप जी,हरिमोहन जी,नीरज पटेरिया जी, महेंद्र सिंह परिहार,रामजीवन,रिषभ कौशिक, देशराज कुशवाहा, डा जगवीर सिंह,हरीमोहन पाण्डेय, मनोज झा, विनोद पुरोहित, बालकृष्ण नामदेव, रमा तिवारी, संगीता उपाध्याय, पंकज कौशिक, हृदय नारायण उपाध्याय, श्रेया तिवारी, पंकज राजा,बाबूलाल शिवहरे, छोटेलाल प्रजापति, राजपाल राजपूत, धनीराम , मुकेश राजपूत, सौरभ रैकवार,सहित सभी स्वयंसेवक बंधु,एवं सैकड़ों गणमान्य बंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र सिंह बुंदेला व आभार इन्जी हाकिम सिंह राजपूत ने किया।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button