महिला दिवस पर सशक्तिकरण कार्यक्रम, 50 गांवों की महिलाओं ने लिया भाग,

महरौनी, ललितपुर।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को जखौरा विकासखंड सभागार में सहजनी शिक्षा केंद्र द्वारा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महरौनी, मड़ावरा, बिरधा और जखौरा ब्लॉक के लगभग 50 गांवों की महिलाएं और संस्था की कार्यकर्ता शामिल हुईं।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस प्रतिवर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक योगदान के सम्मान तथा लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता का प्रतीक है। इसका उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देना और उन्हें सशक्त बनाना है, ताकि वे समाज में मजबूत भूमिका निभा सकें।
सहजनी शिक्षा केंद्र वर्ष 2002 से ललितपुर जिले के महरौनी, मड़ावरा और बिरधा ब्लॉकों के करीब 250 गांवों में शिक्षा, साक्षरता, बाल शिक्षा के अधिकार, बाल विवाह की रोकथाम और महिला हिंसा के खिलाफ जागरूकता जैसे विषयों पर कार्य कर रहा है। पिछले दो वर्षों से संस्था जखौरा क्षेत्र में विशेष रूप से सहरिया और दलित समुदाय की महिलाओं व किशोरियों को शिक्षा से जोड़ने और उनके सशक्तिकरण के लिए प्रयासरत है।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने नारे, गीत और अपने अनुभव साझा करते हुए उत्साहपूर्वक महिला दिवस मनाया। इस अवसर पर संस्था की कार्यकर्ता मीना, कनीजा, राजकुमारी, नन्हीं और ग्यासी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




