जिलाधिकारी ललितपुरटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुरसामाजिक संगठन

बु. वि. सेना पृथक बुन्देलखण्ड प्रान्त के लिए सत्याग्रह और जेल भरो आंदोलन चलायेगी -: बु. वि. सेना 50-50 लोगों की टोलियाँ बनाकर क्रमबद्ध तरीके से जेल भरो आंदोलन चलाया जायेगा :- टीटू कपूर

ललितपुर । बुन्देलखण्ड विकास सेना की एक आवश्यक बैठक स्थानीय कंपनी बाग में बु. वि. सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अब होली के उपरांत बु. वि. सेना पृथक बुन्देलखण्ड प्रान्त निर्माण हेतू अपना आंदोलन तेज करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों मे सदस्यता एवं जनजागरण अभियान चलाएगी । इस आन्दोलन में 50-50 लोगों की टोलियाँ बनाकर चरणबद्ध तरीके से शान्तिपूर्वक सत्याग्रह करते हुए पृथक बुन्देलखण्ड प्रान्त निर्माण हेतु गिरफ्तारियां दी जायेगी।
बु. वि. सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने कहा कि बगैर बुन्देलखण्ड प्रान्त निर्माण के क्षेत्र का विकास सम्भव नहीं है । उन्होंने कहा कि बु. वि. सेना अपने आंदोलन को तेज करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में घूम-घूमकर प्रत्येक परिवार से एक सदस्य लेकर बु. वि. सेना का सदस्य बनायेगी। तथा केन्डिल मार्च और जन जागरण अभियान भी चलायेगी।
बु.वि. सेना प्रमुख टीटू कपूर ने कहा कि बुन्देलखण्ड वर्षों से सूखा , भुखमरी , बेरोजगारी , उद्योगशून्यता , बिगड़ी हुई स्वास्थ्य सेवाएं , टूटी सड़के , पेयजल समस्या आदि का दंश झेल रहा है और अलग प्रान्त बने बुन्देलखण्ड का विकास सम्भव नहीं है ।
बैठक में राजकुमार कुशवाहा, अमरसिंह बुन्देला, जगदीश झा, रामसहाय राठौर, तुलसीदास उत्तमधाना, रामगोपाल रजक, भैय्यन कुशवाहा, हरी राम रजक, रज्जु राजपूत दौलतपुर, अरविंद राजपूत, अशोक कुमार डोरना, अरभान बंशकार खड़ोवरा, रवीन्द्र बंशकार, राघवेंद्र कल्यानपुरा, इस्लाम खान, कामता भट्ट, प्रकाश झा, प्रमोद मुड़े ले, गफूर पेंटर आदि शामिल रहे।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,995121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button