जिलाधिकारी ललितपुरटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डप्रशासनिकललितपुर

12 मार्च को गिन्नौट बाग में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन * बायोमैट्रिक हाजिरी के बाद ही होगी जयमाला की रस्म

ललितपुर।
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले जरुरतमन्द, निराश्रित/निर्धन परिवारों की विवाह योग्य कन्या/विधवा/परित्यक्ता/तलाकशुदा महिलाओं के सामूहिक विवाह हेतु मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत होने वाली शादियों की तिथि तय कर दी गयी है। नीरज कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी, ललितपुर ने बताया कि
जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन दिनांक 12.03.2026 को गिन्नौट बाग परिसर, सदनशाह के पास, ललितपुर में होना तय हुआ है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अब बायोमैट्रिक हाजिरी के बाद ही वर-बधू एक दूसरे को जयमाला पहनाएंगे। योजनान्तर्गत सत्यापन उपरान्त पात्र जोडों को प्रथम आवक, प्रथम पावक सिद्धान्त के आधार पर विकास खण्ड एवं नगर निकायों को आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित किया जायेगा। जयमाला से पहले बायोमैट्रिक हाजिरी और फेस आई0डी0 के जरिए सत्यापन अनिवार्य रुप से किया जाएगा। जिसके लिये वर वधू की दो-दो पासपोर्ट साइज फोटो (जो ऑनलाइन आवेदन में संलग्न की गयी है) एवं ओरिजनल अपडेटिड आधार कार्ड मिलान हेतु कार्यक्रम स्थल पर लाना अनिवार्य है।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button