जैन धर्मजैन समाजटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुर

सतोदय तीर्थ पंचकल्याणकः बालक तीर्थंकर के जन्मोत्सव पर उमडा श्रद्धा का सैलाव भव्य शोभायात्रा पहुंची पाण्डुकशिला, श्रद्धालुओं द्वारा हुआ जलाभिषेक

ललितपुर। सतोदय तीर्थ सेरोन में तीर्थचक्रवर्ती निर्यापक मुनि सुधासागर महाराज के ससंघ सानिध्य में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में बालक तीर्थकर के जन्म और भव्य जलूस में श्रद्धा और भक्ति का अद्वितीय दृश्य रहा जहां बालक तीर्थकर के जन्म पर भक्ति का अनूठा नजारा रहा। बालक तीर्थकर की भव्य शोभायात्रा में सौधर्म इन्द्र समेत प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रमुख पात्र विशेष वाहनों से पाण्डुकवन पहुंचे जहां 1008 कलशों से इन्द्रों ने जलाभिषेक किया।

प्रातःकाल तीर्थंकर वालक के जन्मोत्सव पर अयोध्यानगरी से पांण्डुक शिला की ओर निकली जिसमें सौधर्म इन्द्र सतीश जैन बजाज अपनी सची इन्द्राणी अनुपमा के साथ ऐरावत हाथी पर सवार होकर तीनलोक के नाथ तीर्थंकर बालक को आगे आगे लेकर चल रहे थे उनके पीछे धर्म ध्वजा लेकर धनकुवेर सिंघई मनोज जैन अपनी धर्मश्री सीमा जैन के साथ रत्न वर्षाते हुए हाथी पर सवार थे। दिव्यघोष और महिला मण्डल स्वयंसेवी संस्थाए जहां उत्साह में भक्ति में सराबोर थी वहीं प्रतिष्ठामहोत्सव के महायज्ञनायक सुमन विमल जैन, ममता अमित जैन वल्ली डोंगरा भरत चक्रवर्ती, विजय जैन लागौन बाहुबलि, नीतेश जैन विलौआ जखौरा राजा सोम, देवेन्द्र कुमार मंजू जैन राजा श्रयांस, पवन जैन बाबा मार्वल ईशान इन्द्र, समता जैन आनंद जैन साइ‌किल सानत इन्द्र,ब्राहमेन्द्र रुवी जैन संजय मोदी, विधियज्ञनायक राजू जैन मडावरा महामण्डलेश्वर राजीव जैन पीहर साडी सहित प्रमुख पात्र विशेष वाहनों में प्रभु भक्ति के साथ जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा में थे। पाण्डुकशिला पर तीर्थंकर चालक का जलाभिषेक सौधर्म इन्द्र सहित सभी इन्द्रों ने कर पुण्यार्जन किया। इसके पूर्व प्रतिष्ठाचार्य बालब्रहमचारी प्रदीप जैन सुयश के मार्गदर्शन में इन्द्रसभा हुई जिसमें तीर्थंकर वालक के जन्मोत्सव पर वधाईयां हुई जिसमें उपस्थित जनसमुदाय भक्ति में झूम उठा। धर्मसभा में निर्यापक मुनि सुधासागर महाराज ने पंचकल्याणक की महिमा बताई और कहा यह आत्मकल्याण का वह मौका है जिसमें प्रभु के जन्म को पाकर नारी पर्याय जहां धन्य होती है। ऐसे धार्मिक अनुष्ठानों में हमेशा सम्मलित होकर जीवन में कुछ संकल्प लेने के लिए मुनि श्री से प्रेरित किया। सायंकाल जिज्ञासा समाधान में जहां श्रावकों द्वारा निर्यापक श्रमण मुनि के सम्मुख अपनी जिज्ञासा का सामाधान पाया। वहीं इसके उपरान्त इन्द्रसभा में सौधर्म इन्द्र द्वारा तांडव नृत्य, तीर्थंकर वालक का पालना झूला झुलाकर श्रावकों ने पुर्याजन किया वहीं तीर्थंकर वालक की मनोहारी बालकीड़ा में नन्हें मुन्हे बच्चे सम्मलित हुए।

आयोजन की व्यवस्थाओं में सतोदय तीर्थ अध्यक्ष सतीश जैन बजाज, महामंत्री सिंघई मनोज जैन बबीना, विजय जैन लागौन, अजय जैन जखौरा, आनंद जैन साइकिल, संजय रसिया, नीतेश विलौआ, अमितेश जैन, अभय जैन ग्राफिक्स, अनंत सराफ, श्रयांस जैन गदयाना, राजेन्द्र जैन मिठया, पं० जयकुमार जैन, अभय जैन, प्रदीपजैन बरौदा, अवध किशोर जैन, प्रदीप जैन बरोदा, रवि जैन, अरूण जैन, सौरभ जैन पीलू के अतिरिका आचार्य विद्यासागर व्यायामशाला, वीर सेवा संघ, जैन मिलन मुख्य शाखा सुपा कलश महिला मण्डल सहित स्वयंसेवी संस्थाए सक्रिय रूप से हिस्सा ले रही हैं।

वाक्स

तपकल्याणक आज

मीडिया प्रभारी अक्षय अलया के अनुसार सत्तोदय तीर्थ सेरोन में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान तप कल्याणक में प्रातःकाल प्रभु अभिषेक शान्तिधारा के उपरान्त जन्मकल्याणक पूजन मुनि श्री की दिव्यदेशना के उपरान्त प्रातः 11-30 बजे इन्द्रसभा में बालक अदिकुमार का विवाह, राज्याभिषेक, मुकुटवद्ध राजाओं द्वारा भेंट समर्पण ब्राहमी सुन्दरी को शिक्षा दण्ड व्यवस्थाा नीलांजना नृत्य, युवराज आदिकुमार को वैराग्य भरत वाहुबलि को राज्य सौपना, दीक्षावन की ओर प्रस्थान दीक्षाविध अंकन्यास सायंकाल 6 बजे जिज्ञासा समाधान के उपरान्त सत्येन्द्र शर्मा एण्ड पार्टी द्वारा सांस्कृतिक कार्यकम।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button