बुन्देलखण्ड विकास सेना का 35 वां होली मिलन समारोह धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया

राघव लोककला सोसाइटी तथा हास्य कलाकार विक्की मंचला की डांस प्रस्तुतियों ने शमां बांधा
=
घंटो फाग , गुलाल ,डांस और मस्ती का दौर चला
संगीत की धुन पर थिरके लोग
=
ललितपुर । बुन्देलखण्ड विकास सेना तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय संस्कृति भाईचारा , उत्साह उमंग और बुन्देली लोक संस्कृति को संजोने वाला 35 वां रंगारंग कार्यक्रम स्थानीय कम्पनी बाग में मनाया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक रामरतन कुशवाहा , जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन ने लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए बु. वि. सेना के इस पारम्परिक कार्यक्रम की मुक्तकंठ से प्रशन्सा की ।
सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि बु. वि. सेना द्वारा अनेक वर्षों से आयोजित करने वाले ऐसे कार्यक्रम हमारी बुन्देली संस्कृति को प्रोत्साहित करते रहते है ।
जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन ने कहा कि ललितपुर में बु.वि. सेना का मनाया जाने वाला आयोजन पूरे बुन्देलखण्ड में अभूतपूर्व है । उन्होंने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन लोगों में प्रेम और सद्भाव बढ़ाते हैं ।
उक्त अवसर पर लोक संस्कृति से ओत- प्रोत राघव ज्ञलोक कला सोसाइटी नृत्य मण्डली ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया ।
इसके अलावा सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार विक्की मंचला ने अपने डांस प्रस्तुतियों से लोगों को हंसा हंसाकर लोटपोट कर दिया।
इस मौके पर फ्रेन्ड्स ऑकेस्टा के कलाकारों में अभिमन्यु तोमर, संदेश परिहार, अरमान कुरैशी तथा बांसुरी वादक प्रमोद मुड़े ले ने सुमधुर , मस्ती और तरंग के गीतों के माध्यम से जमकर तालियां बटोरी ।
इस दौरान बुन्देली फाग , अबीर , गुलाल , डांस मस्ती के माध्यम लोगों ने थिरकते हुए जमकर लुत्फ उठाया । तत्पश्चात बुन्देली पारम्परिक पकवान और लजीज भोजन ने लोगों को चटखारे लेने मजबूर कर दिया ।
इस दौरान लकी ड्रा के माध्यम से जनता को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर शहर गणमान्य नागरिकों में भाजपा पूर्व अध्यक्ष प्रदीप चौबे, पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, जगदीश लोधी,शशि राजा, अनिल अंचल, मनमोहन जड़िया , राजेश यादव, शरद खैरा, विलास पटैरिया, उदित रावत, प्रदीप गुप्ता, संतोष चौबे, विजयकुमार पाली, वी के सरदार, डाॅ रामगोपाल साहू, महेन्द्र अग्निहोत्री, सिद्धार्थ शर्मा, डाॅ आलोक जैन सिद्धि, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, सुधेश नायक, राजीव पटवारी, डाॅ सौरभ देवलिया, डाॅ सौरभ साहू, सन्मति सर्राफ ,डाॅ राजेन्द्र श्रीवास्तव, इंजी हाकिम सिंह , डॉ एस पी पाठक, डॉ मनवीर सिंह तोमर, डाॅ आकाश खैरा, अजय श्रीवास्तव , अनुराग अमर, अमर विश्वकर्मा घुटारी, अमान साहू, नरेन्द्र कडंकी, रमेश पाठक रवींद्र, अमित सोनी पत्रकार, सुनील शर्मा पत्रकार, बृज बिहारी उपाध्याय, पूजा कश्यप, संजना सिंह, संतोष शर्मा, अजित भारती, हरविंदर सिंह सलूजा, संजय ताम्रकार , विश्वनाथ राजा, गन्धर्व सिंह लोधी, बाॅबी राजा, बलवंत सिंह, गजेन्द्र सिंह बुन्देला, दीपक राठौर, भगतसिंह राठौर, पहाड़ सिंह, नवनीत किलेदार, आलोक मयूर, आशीष चौबे, विद्याकांत मालवीय, सत्येन्द्र राजा, राजेश दुबे, संजीव जैन ममता, चंदन, राजमल बरया, राजकुमार कुशवाहा, कदीर भाई,कन्हैया नामदेव, मुन्ना त्यागी, दीपक पस्तोर, मनोज शर्मा, नवीन पटेल एड. , सुनील अग्रवाल,चंदशेखर दुबे, विष्णु अग्रवाल, गणेश अग्रवाल, मुकेश मुड़रा, परवेज पठान, अमरसिंह बुन्देला, पुष्पेन्द्र शर्मा, कमल झा, जगदीश झा, भगवतदयाल वर्मा, प्रदीप पंडित, अशोक सोनी, मंगे सरदार, काशीराम कौशल, सूरज कुशवाहा, मनोज कामरेड, लक्ष्मीनारायण कुशवाहा, राकेश तिवारी, अमित पंथ, तनिष्क मुड़रा , अजय पहलवान, संजय त्रिवेदी, नंदराम कुशवाहा, खुशाल बरार, प्रमोद मुडेले, दीपक अग्रवाल, रवि रैकवार एड. , रजनीश पुरोहित, कैलाश अहिरवार, कमलेश झा, सुभाष झा, रन्नू ताम्रकार, मयंक, संजीव जैन, अनिल अहिरवार, रविशंकर अहिरवार, अजय अलया, गौरव विश्वकर्मा, आयुष, विजय जैन, ओमप्रकाश यादव आदि उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का शानदार संचालन बृजमोहन संज्ञा ने किया तथा आभार बु. वि. सेना प्रमुख टीटू कपूर ने व्यक्त किया ।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




