जैन धर्मजैन समाजटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डटीकमगढ़

*सिद्ध चक्र महामंडल विधान के समापन पर निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा*

टीकमगढ़। आज शहर में 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर मे सिद्ध चक्र महामंडल विधान के समापन अवसर पर एक विशाल, भव्य और ऐतिहासिक शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। यह शोभायात्रा धार्मिक उल्लास, भक्ति और सामाजिक सौहार्द का अद्भुत संगम बनी।

शोभायात्रा निर्धारित मार्ग नया मंदिर जी – कटरा बाजार – सिंधी धर्मशाला – पापौरा चौराहा से होती हुई पुनः नया मंदिर जी पहुंची

धर्म प्रभावना समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जनता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शोभायात्रा की झलक किसी बड़े धार्मिक पर्व से कम नहीं थी। शोभायात्रा में—
सबसे आगे हाथी,
आकर्षक बग्गी,
पारंपरिक मोनिया नर्तक,
सुमधुर बैंड दल,
दो भव्य रथ,
और सबसे विशेष रजत (चांदी) का रथ शामिल था।
सम्पूर्ण यात्रा में मुनि महाराज श्री का श्रेष्ठ सान्निध्य बना रहा, जो भक्तों के लिए विशेष पुण्य का अवसर रहा। रास्ते भर स्थान–स्थान पर रगोलियां बनाई गईं, भक्तों ने श्रीजी की आरती उतारी, और धर्ममय वातावरण पूरे नगर में गूंजता रहा।

नगर निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस बल ने उत्कृष्ट यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था संभाली, जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुई।

रंगों के महापर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं
आपका
रामजी तिवारी मड़ावरा
संपादक टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
नामित सदस्य ललितपुर पशु क्रूरता निवारण समिति उत्तर प्रदेश सरकार
डायरेक्टर क्रय-विक्रय संघ महरौनी

समापन में श्रीजी का अभिषेक किया गया तथा अनेक नागरिकों, समाजजनों एवं जनप्रतिनिधियों ने फूलमालाओं से हार्दिक स्वागत किया।
सिद्ध चक्र विधान की यह शोभायात्रा टीकमगढ़ के धार्मिक इतिहास में स्मरणीय बन गई।
अनेक इंद्र इंद्राणियों ने जगह-जगह भगवान के गीत गाते हुए भक्ति नृत्य करती हुई झूम गई
हजारों शहर वासियों ने इस अद्भुत नजारे को देखकर स्मरणीय बनाया

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button