डिप्रेशन के चलते 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार सदमे में

ललितपुर (महरौनी)।
जिले के महरौनी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धवारी में शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बोर्ड परीक्षा के बीच 10वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा ने कथित रूप से डिप्रेशन के चलते अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतका की पहचान मांदरी (पुत्री जानकी बुनकर) के रूप में हुई है, जो महरौनी स्थित एक विद्यालय में कक्षा 10 की छात्रा थी और इन दिनों बोर्ड परीक्षा दे रही थी।
परिजनों के अनुसार, मांदरी पढ़ाई को लेकर काफी तनाव में रहती थी और परीक्षा परिणाम को लेकर चिंतित थी। शनिवार शाम वह घर में अकेली थी। मां खेत पर फसल काटने गई थीं, जबकि पिता और भाई मजदूरी के लिए बाहर गए थे।
शाम करीब साढ़े छह बजे जब मां घर लौटीं तो कच्चे कमरे में रस्सी के सहारे बेटी का शव लटका देख चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी।
📍 पुलिस जांच में जुटी
सूचना पर महरौनी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है।
गांव में मातम पसरा हुआ है। जिस घर में कुछ घंटे पहले तक परीक्षा और भविष्य की बातें हो रही थीं, वहां अब सन्नाटा और आंसुओं का सैलाब है।
⚠ जरूरी संदेश:
यदि कोई भी छात्र या अभिभावक मानसिक तनाव या डिप्रेशन महसूस कर रहा हो, तो तुरंत परिजनों, शिक्षकों या विशेषज्ञों से बात करें।
संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




