विश्वकर्मा समाज की एकता का परिचय: कुम्हेड़ी में भव्य होली मिलन समारोह संपन्न

महरौनी (ललितपुर)।
ग्राम कुम्हेड़ी स्थित मां अंजनी धाम परिसर में अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा द्वारा होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और सामाजिक एकजुटता के संदेश के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के गणमान्यजनों एवं सैकड़ों समाज बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बुंदेलखंड प्रभारी महेश चंद्र विश्वकर्मा, विशिष्ट अतिथि झांसी के उद्योगपति इंजीनियर अरविंद ओझा तथा अध्यक्षता नीलेश झा (जिलाध्यक्ष, झा समाज सैदपुर) ने की। समारोह का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
मुख्य अतिथि महेश चंद्र विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि महासभा समाज के सम्मान, उत्थान और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्यरत है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा गांव-गांव जाकर समाज के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बन रहे हैं, जिससे संगठन और अधिक सशक्त हुआ है तथा समाज का मान-सम्मान बढ़ा है।
विशिष्ट अतिथि इंजीनियर अरविंद ओझा ने कहा कि विश्वकर्मा समाज कुशल इंजीनियरों और शिल्पकारों का समाज है। होली मिलन जैसे आयोजन आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम हैं।
रामनरेश झा (प्रधानाध्यापक, कल्याणपुरा) ने युवाओं को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने पर बल दिया।
कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष महेंद्र झा ने किया, जबकि आभार धर्मेंद्र झा (तालबेहट) एवं राहुल झा (ललितपुर) ने संयुक्त रूप से व्यक्त किया। अंत में सहभोज का आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने मिलकर सामाजिक समरसता का परिचय दिया।
इस अवसर पर दयाराम झा माते, रामनरेश झा कल्याणपुरा, हीरालाल झा, गौरव विश्वकर्मा (जिला अध्यक्ष, विश्वकर्मा ब्रिगेड), आशाराम झा, लालाराम झा, राहुल झा बाबा, धर्मेंद्र झा तालबेहट, विनोद झा, हरिशंकर झा, कल्लू झा, राजेश झा (जिला प्रवक्ता), जगदीश झा जाखलोंन, शिवशंकर विश्वकर्मा भौंडी, बृजेश झा खडोवरा, कुलदीप झा जिजरवारा, महेश झा (नगर अध्यक्ष, महरौनी), भगवानदास झा गोराकला सहित सैकड़ों समाज बंधु उपस्थित रहे।
संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




