उत्तर प्रदेश पुलिसटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमहरौनीललितपुरललितपुर पुलिस

होली व रमजान को लेकर महरौनी में पुलिस सतर्क, पैदल गश्त कर शांति का दिया संदेश शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई — प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह

महरौनी, ललितपुर।
होली पर्व और रमजान माह के मद्देनजर महरौनी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार देर शाम महरौनी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह के नेतृत्व में नगर के मुख्य मार्गों एवं गलियों-कूचों में पैदल गश्त निकाली गई।
पुलिस टीम ने गश्त के दौरान आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि सभी नागरिक आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं।
मुख्य बाजार क्षेत्र में व्यापारियों से संवाद कर पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी और सहयोग की अपील की। साथ ही राहगीरों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।
इस दौरान अतिरिक्त निरीक्षक निर्भय चंद्र, उपनिरीक्षक महेश चंद, कस्बा प्रभारी निखिल मालिक, उपनिरीक्षक अभिषेक, उपनिरीक्षक अरविंदर सिंह सहित समस्त कोतवाली पुलिस बल मौजूद रहा।
पुलिस की इस सक्रियता से नगरवासियों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और लोगों ने भी शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली और रमजान मनाने का संकल्प लिया!

संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button