*मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध जारी रहेगा अभियान, लोगों की सेहत से खिलवाड़ बरदाश्त नहीं : डीएम*
*डीएम के निर्देश पर पुलिस व प्रशासनिक टीम ने शहर के कई प्रतिष्ठानों पर मारा छापा*

ललितपुर। होली पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम और जनसामान्य के स्वास्थ्य के प्रति जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश बेहद गंभीर हैं, जिसके लिए उन्होंने त्यौहार के पूर्व से ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की टीमों को ऐसे मिलावटखोरों की धरपकड़ के लिए एक्टिव कर दिया है, जिसके फलस्वरूप जनपद के शहरी व ग्रामीण इलाकों में ये टीमें युद्ध स्तर पर खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग कर रहीं हैं और मौके पर मिल रहे नकली खाद्य पदार्थों को नष्ट भी करा रहीं हैं।
*इस संबंध में जिलाधिकारी का कहना है कि “किसी भी दशा में जनपदवासियों की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, मिलावटखोरों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलता रहेगा और अगर कोई अब भी मिलावटी व नकली खाद्य पदार्थों का व्यापार करता हुआ पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।”*
अभियान के चलते सोमवार को टीम ने नगर में स्थित होटल, भोजनालय एवं मिष्ठान भण्डार आदि का निरीक्षक किया। निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर सुनील भारद्वाज, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कलामुद्दीन, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानन्द राय व राजस्व टीम मौके पर पाठक स्वीटस व आनन्द भोजनालय का निरीक्षण कर मिष्ठान आदि का नमूना लेकर जाँच हेतु लेब में भेजा।
इसके साथ ही दा ग्राण्ड सिददी होटल सिविल लाईन, ललितपुर का भी निरीक्षण किया गया एवं निरीक्षण के समय पायी गयी कमियाँ यथा अग्निशमन आदि की व्यवस्था को यथाशीघ्र दुरूस्त कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
उन्होंने समस्त खाद्य सामग्री विक्रेताओं को निर्देशित किया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। जाँच दौरान किसी भी प्रकार की कमी पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




