जैन धर्मजैन समाजटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डधर्मललितपुर

सतोदय तीर्थ सेरोन पंचकल्याणक महामहोत्सव को लेकर जैन समाज में उत्साह, श्रावकों द्वारा मूर्ति प्रतिष्ठा के पूर्व भक्ति, चयनित पात्रों की हो रही पुण्य की अनुमोदना

ललितपुर। सतोदय तीर्थ तेरोन में तीर्थ चक्रवर्ती निर्यापक मुनि सुधासागर महाराज के ससंघ सानिध्य में आयोजित महामहोत्सवश्रीमजिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर उत्साह उमड रहा है। अनेक स्थानों से प्रतिष्ठा के लिए मूर्तियों लेकर भक्तिपूर्वक श्रावक आयोजन स्थल पहुंच रहे हैं वहीं चयनित पात्रों को सम्मानित कर उनके पुण्य की अनुमोदना श्रावकों द्वारा की जा रही है। आयोजन को लेकर सतोदय तीर्थ एवं दिगम्बर जैन पंचायत के पदाधिकारियों ने मुनिश्री का आशीर्वाद लिया।स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ इन दिनों आयोजन की तैयारियां अन्तिम चरण में चल रही हैं।

मध्यान्ह में सतोदय तीर्थ सेरोन पर आयोजन समिति के लिए निर्वापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज ने आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा तीर्थक्षेत्रों की सुरक्षा का दायित्व श्रावकों का है जिसको सुरक्षित करने के लिए समय समय पर यदि ध्यान नहीं दिया तो हमारी संस्कृति भी सुरक्षित नहीं रहेगी। इसके लिए जरूरी है आज के अनुसार विकास हो और हर प्रकार की सुविधाए दर्शनार्थियों को मिले जिससे श्रावक भक्ति पूर्वक प्रभु की आराधना कर सकें। उन्होंने समाज को प्रेरित किया अच्छी से बनाओ सकारात्मक सोचो और कुछ करो तभी समाज का विकास होगा। इस मौके पर जैन पंचायत अध्यक्ष डा अक्षय टड़या, महामंत्री आकाश जैन, सतोदय तीर्थे अध्यक्ष सतीश जैन बंटी, मुकेश जैन नेता, विजय जैन लागौन, अशोक जैन दैलवारा,संजय मोदी, सिद्धेश्वर जमोरिया, रवि जैन, अरविन्द जैन बरोदा, संजय रसिया, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, मनोज जैन, विमल जैन पीहर,आनंद जैन साइकिल, अजय जैन जखौरा,अमित जैन डोगरा, नीतेश जैन विलौआ ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रतिष्ठाचार्य बालबहमचारी प्रदीप जैन सुयश के अनुसार ललितपुर जिले में तीर्थचक्रवर्ती निर्यापक मुनि सुधासागर महाराज के सानिध्य में सतोदय तीर्थ सेरोन में 4 मार्च से 9 मार्च 26 तक अतिभव्य पंचकल्याण महोत्सव का शुभारम्भ होना सुनिश्चित है इस पुण्य के अवसर का श्रावक लाभ उठाए। संचालन महामंत्री सिघई मनोज जैन द्वारा किया गया।

आज सिविल लाइन चांदमारी पर भगवान शान्तिनाथ की साढ़े सात फुट पदमासन प्रतिमा सतोदय तीर्थ सेरोन जी प्रतिष्ठा के पूर्व गाजे बाजे के साथ भक्ति के उपरांत रवाना किया। कार्यक्रम की संयोजना शिक्षक राजीव जैन संजीव जैन बजाज परिवार ने किया इस मौके पर प्रमुख रूप से ब्रह्मचारी अनुराग जैन अन्नू,पूर्व पार्षद मोदी पंकज जैन, विजय जैन कल्लू, संयोजक सनत जैन खजुरिया, आदेश जैन रोडा, शिक्षक पुष्पेन्द्र जैन, अकित जैन, सत्येन्द्र जैन गदयाना, अन्नू जैन, प्रफुल्ल जैन प्रमेन्द्र जैन आदि मौजूद रहे। जैन अटामंदिर में सतोदय तीर्थ पंचकल्याणक महोत्सव में भगवान के माता पिता की भूमिका निर्वाहन करने वाले श्रावक श्रेष्ठी मालती जैन महेन्द्र सर्राफ मनीषा ज्वैलर्स की गौदभराई का आयोजन हुआ जिसमें महिला मण्डल की प्रमुख अनीता मोदी, उमा जैन सैदपुर, वीणा जैन, ममता मोहनी, संगीता नायक, साधना जैन, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button