जैन धर्मजैन समाजटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डटीकमगढ़धर्म

*1008आदीनाथ दिगंबर जैन नया मंदिर, टीकमगढ़ में आया रजत चांदी का रथ सुंदर ,और आकर्षक*,

टीकमगढ़ शहर के 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चांदी से निर्मित दिव्य रथ पहुंचा
धर्म पभावना समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जनता ने जानकारी देते हुए बताया कि
नया मंदिर में आज दर्शनार्थियों का उत्साह चरम पर दिखाई दिया, जब मंदिर परिसर में विशेष रूप से तैयार किया गया भव्य रजत चांदी का रथ पहुंचा। रथ के आगमन के साथ पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और भक्ति का अद्भुत वातावरण बन गया।, देखने वालों का लगा ताता
रथ की विशेषताएँ
पूरी तरह रजत चांदी की कलाकारी से सुसज्जित यह रथ अपनी दिव्यता और आकर्षक नक्काशी के कारण सभी का ध्यान खींचता रहा है
रथ के चारों ओर जैन शिल्पकला की अद्भुत नक्काशी, तीर्थंकरों के प्रतीक, और शुभ चिन्ह सुंदरता से उकेरे गए हैं।
शीर्ष पर धर्मध्वजा रथ को और अधिक पवित्रता प्रदान कर रही है
रथ के भीतर आदिनाथ भगवान की प्रतिमा स्थापनीय रूप से विराजमान होने योग्य स्थान तैयार किया गया है। जो 9 इंच गहराई पर भगवान विराजमान होंगे जिसमें गिरने का डर नहीं रहेगा ना ही श्रीजी को पकड़ना पड़ेगा

रथ को खींचने के लिए मजबूत एवं सजावटी जड़ी बालियाँ और हैंडल, जो पारंपरिक शैली में निर्मित हैं।
रथ के पहियों पर भी सुक्ष्म स्तर की नक्काशी, जो कारीगरों की महीन कला को दर्शाती है
भक्ति का माहौल
रथ का मंदिर में प्रवेश होते ही श्रद्धालुओं ने मंगलाचरण, जयकारों के साथ स्वागत किया। मंदिर प्रबंधन के अनुसार यह रथ धार्मिक आयोजनों में उपयोग किया जाएगा, विशेषकर विधान, विहार, और रथ यात्रा के अवसरों यह रथ जैन समुदाय की आस्था और सेवा भाव का अनूठा उदाहरण है। इसका उद्देश्य आगामी धार्मिक कार्यक्रमों मे उपयोग किया जाएगा

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button