● अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ ने टीईटी के विरोध में बनाई रणनीति ● द्वितीय चरण का आंदोलन 09 मार्च से होगा शुरू – विनोद निरंजन

(ललितपुर) अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की बैठक का आयोजन उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (सम्बद्ध- अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ नई दिल्ली) के जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन की अध्यक्षता में बीआरसी जखौरा कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई।बैठक में अतिथि के रूप में एस सी/एस टी बेसिक टीचर वैलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुहम्मद मुनीर,टीएससीटी के जिला संयोजक आदर्श रावत,अटेवा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्णय के अनुसार समस्त शिक्षकों को टीईटी अनिवार्यता के फलस्वरूप उत्पन्न स्थिति पर विचार विमर्श किया गया।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखकर आरटीई एक्ट के पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट हेतु उच्च स्तरीय अधिवक्ताओं से संपर्क कर टीईटी अनिवार्यता को समाप्त करने की रणनीति बनाई जा रही है। उन्होंने संगठन की ओर से आगामी रणनीति के लिए शिक्षकों को तैयार रहने का आह्वान किया।इस दौरान विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष,मंत्री ने अपने विचार व्यक्त किये।इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन,जिलामंत्री अनिल त्रिपाठी,ब्लॉक अध्यक्ष जखौरा सत्येंद्र जैन,लखन लाल सेन,हरिश्चंद्र
नामदेव,संजीव टडैया,हरिनारायण चौबे,इंदर सिंह पटेल,रामरक्षपाल सिंह,अरविंद सिंह राजपूत,राजेश साध,बाबू सिंह राठौर,आदर्श रावत,मुo असलम,मो0 मुनीर,रामेंद्र सिंह यादव,
ब्रजेश चौरसिया,राममिलन रजक,गौरीशंकर सेन
जितेंद्र जैन,स्वदेश भूषण,दयाशंकर रजक,रामेंद्र सिंह यादव,पुष्पेंद्र जैन,संतोष कुशवाहा, महेंद्र पंथ,संदीप नामदेव,नीतेश निरंजन, अवधेश कुशवाहा, राजेश कुमार,राजेंद्र सिंह परमार मौजूद रहे।बैठक का संचालन रामरक्षपाल सिंह ने किया।
● आंदोलन के प्रमुख चरण हैं यह ●
बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के तत्वावधान में टीईटी अनिवार्यता के विरूद्ध आंदोलन के प्रमुख चरण के रूप में आयोजित होंगे।
● प्रथम चरण में शिक्षक की पाती के नाम से पत्र व ई-मेल भेजने का अभियान 09 मार्च से 15 मार्च 2026 तक राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं नेता प्रतिपक्ष राज्य व केंद्र को टेट अनिवार्यता को समाप्त करने हेतु ई-मेल/ पोस्टकार्ड भेजने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
● द्वितीय चरण में 13 अप्रैल 2026 को जनपद मुख्यालय पर एक जगह एकत्र होकर जनपद मुख्यालय के मुख्य मार्ग से होते हुए सायंकाल मसाल जुलूस निकाला जाएगा।
● तृतीय चरण में 3 मई 2026 को प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इको गार्डन पार्क में धरना प्रदर्शन रैली करते हुए विधानसभा तक मार्च किया जाएगा।
यदि इतने के बाद भी सरकार ने हमारी मांगों को पूरा नही किया तो
●चौथे चरण में मानसून सत्र में देश के शिक्षक मिलकर संसद भवन का घेराव करेंगे।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




