अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद के बलिदान दिवस पर भजन संध्या व ऑर्केस्ट्रा, जिलापंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

महरौनी,ललितपुर।
तहसील महरौनी के ग्राम कुम्हैड़ी में 27 फरवरी 2026 से तीन दिवसीय अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद का बलिदान दिवस श्रद्धा, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर 28 फरवरी को सागर की रंगोली भजन ऑर्केस्ट्रा द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसने समूचे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन एवं श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री के पुत्र चन्द्रशेखर पंथ ‘चंदू भैया’ ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत सदस्य मनोज कुशवाहा, ग्राम प्रधान राघवेन्द्र भौडेले, पूर्व प्रधान संजय भौडेले, एमएलसी प्रतिनिधि अतुल निरंजन, मुकेश लिटौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि शहीदों को शत-शत नमन करते हुए ऐसे आयोजन समाज में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। वहीं चन्द्रशेखर पंथ ने कहा कि वह स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें शहीद आजाद के बलिदान दिवस पर उपस्थित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
रंगोली ऑर्केस्ट्रा, सागर के कलाकारों ने कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की। इसके पश्चात “दिल दिया है जान भी देंगे”, “ऐ मेरे वतन के लोगों” जैसे राष्ट्रभक्ति गीतों की सुमधुर प्रस्तुति से श्रोता भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम के दौरान चन्द्रशेखर पंथ ने भी मंच संभालते हुए दो राष्ट्रगीत प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने सराहा। “आजाद अमर रहें” के जयघोष से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम का संचालन समिति संस्थापक दिनेश विदुआ ने किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रमोद सीरौठिया ने अंत में सभी अतिथियों, कलाकारों, सहयोगियों एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक रामशरण दीक्षित, संजय रावत, नीरज चतुर्वेदी, शिवचरन निरंजन, प्रकाश निरंजन, नारायण राजा, अध्यक्ष प्रमोद सीरौठिया, सीताराम कुशवाहा, संजय मिश्रा, लक्ष्मीनारायण चौधरी, राजू विरथरे, रामभरत निरंजन, राहुल सरकनया, छोटू सेन, रामचरन अनुदेशक, जानू नामदेव, बलराम कुशवाहा, महेन्द्र कुशवाहा, जाहर, राघवेन्द्र, सुरेश अहिरवार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे!
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




