उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश पुलिसटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुरललितपुर पुलिस

चंदेरी चौराहा राजघाट पर यातायात पुलिस का सघन अभियान, 203 वाहनों के चालान

ललितपुर : होली पर्व के चलते यातायात पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से शहर के प्रमुख चौराहों पर सघन चेकिंग व जागरूकता अभियान चलाया। इसी क्रम में चंदेरी चौराहा राजघाट पर विशेष अभियान संचालित कर वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक ललितपुर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में यातायात प्रभारी के नेतृत्व में चलाया गया। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, तीन सवारी, प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर, ब्लैक फिल्म/टिंटेड ग्लास, सीटबेल्ट उल्लंघन तथा ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान ब्लैक फिल्म लगे 4 वाहनों तथा नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए 5 चालकों सहित कुल 37 वाहनों का मौके पर चालान किया गया। वहीं शहर के विभिन्न चौराहों पर चलाए गए व्यापक प्रवर्तन अभियान में कुल 203 वाहनों के चालान किए गए।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट व सीटबेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, दोपहिया पर तीन सवारी न बैठाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, ओवरस्पीड से बचने, बायीं दिशा में चलने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन/ईयरफोन का प्रयोग न करने की अपील की। साथ ही बिना नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म, हूटर या मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करने तथा स्टंटबाजी से बचने की भी हिदायत दी गई।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button