*सड़क दुर्घटनाओं के न्यूनीकरण व सड़क सुरक्षा अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु डीएम ने सम्बंधित विभागों के साथ की बैठक* *रामनगर चौराहा पर एनएच 44 पर खुलने वाले रास्ते पर स्पीड ब्रेकर और गति रोधक यंत्र टीबीएम लगवाने के दिये निर्देश* *एनएच 44 पर सभी अवैध कटों को चिन्हित कर पूरी तरह से बंद कराने के दिये निर्देश*

ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने सड़क दुर्घटनाओं के न्यूनीकरण हेतु सड़क सुरक्षा अभियान का और प्रभावी रुप से क्रियान्वयन कराने के लिए बुधवार को कलैक्ट्रेट में सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले के ब्लैक स्पॉटों पर साईनेज व सीसीटीवी कैमरे लगवाने व अवैध कटों को पूरी तरह से बंद कराने के निर्देश दिये।
बैठक में एनएच 44 पर कैलगुवा मार्ग पर ऑवरब्रिज के संचालन होने से रामनगर चौराहे पर दुर्घटनाएं बड़ने की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने वाहनों की सुरक्षा व सुमग यातायात को लेकर एनएच पर दोनो तरफ गति रोधक यंत्र (टीबीएम) लगवाने के निर्देश दिये ताकि वाहनों की रफ्तार धीमी हो सके और दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इसके लिए उन्होंने बैठक के उपरान्त सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और यातायात प्रभारी व एनएचएआई के अधिकारियों को वाहनों की रफ्तार कम करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने अमझरा घाटी मंदिर के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु गंभीरता दिखाते हुए सागर की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए नेशनल हाईवे सागर को सड़क की वायीं तरफ ले-वाई बनाने के लिए निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने एनएचएआई के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये गए कि जनपद के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में दुर्घटनाओं को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए ब्लैक स्पोट, होट स्पोट एवं कर्व व रिफ्लेक्टिव टेप, पेड़ों पर जीआई रिफ्लेक्टिव शीट, आवश्यकतानुसार टी जक्शंक पर ब्रेकर, टेबल टॉप बनवाये जायें तथा डिवाइडर पर रिफ्लेक्टिव टेप लगवाये जाने के निर्देश दिये, साथ ही नेशनल हाईवे-44 पर सभी अवैध कटों को चिन्हित कर पूर्ण रुप से बंद कराने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग, परिवहन, यातायात, पीडब्ल्यूडी व नगर पालिका की संयुक्त टीम बनाकर विभिन्न मार्गों पर अनाधिकृत रुप से खड़े होने वाले वाहनों के लिए होल्डिंग एरिया, लेआउट एरिया व कमरतोड़ू स्पीड ब्रेकरों का चिन्हीकरण करने के निर्देश दिये, ताकि वाहनों द्वारा अतिक्रमण की समस्या न हो। अधिशासी अधिकारी शहर में अवैध होर्डिंग्स को हटाये जाने के लिए वृहद स्तर पर अभियान चलायें और शहर के मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य त्वरिगत गति से करायें और पीए सिस्टम दुरुस्त करायें। अधिशासी अभियंता लोनिवि मार्गों के किनारे झाड़ियों की कटाई के लिए अभियान चलायें व साईनेज लगवायें, जिससे दुर्घटनाएं न हों। यातायात प्रभारी सड़क दुघर्टना में ‘जीरो फेटिलिटी’ हेतु कार्ययोजना तैयार करें, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावित व्यक्तियों के लिए ‘ट्रामा केयर’ आकस्मिक चिकित्सा इकाईयां तैयार करायें और बस चालकों के लिए हेल्थ चेकअप कैम्प आयोजित करायें।
उन्होंने परिवहन विभाग को निर्देश दिये कि सभी डग्गामार वाहनों को सीज करें, बसों की फिटनेस की निगरानी करंे और जिला विद्यालय निरीक्षक सभी प्राईवेट विद्यालयों को आदेश जारी करें कि स्कूली वाहनों के चालकों का अनिवार्य रुप से वैरिफिकेशन कराया जाए। यातायात प्रभारी स्टंटबाजों के विरुद्ध चालान व डीएल जब्तीकरण की कार्यवाही करें। इसके साथ ही ओवर लोड वाहनों व हाईवे पर अवैध रुप से खड़े वाहनों पर कार्यवाही करें।
बैठक में पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, अपर चिकित्सा अधिकारी शिव प्रकाश, एआरटीओ विपिन चौधरी, ईओ नगर पालिका दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अभियंता लो0नि0वि0 विजय चन्द्रा, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल, पुलिस सीसी टीम, आईरेड प्रभारी एनआईसी नरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




