मातृ मृत्यु दर कम करने की दिशा में बड़ी पहलः स्वास्थ्य कर्मियों के लिए ‘उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था प्रबंधन पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित

ललितपुर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ललितपुर के सभागार में दिनांक 25 फरवरी 2026 को सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विभिन्न ब्लॉकों से आए चिकित्सकों एवं स्टाफ नर्स ने प्रतिभाग किया इस प्रशिक्षण का मुख्य विषय ‘उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान और त्वरित प्रबंधन’ रहा कार्यशाला का उद्देश्य ए०एन०एम० की क्षमताओं को विकसित करना है ताकि वे गर्भावस्था के दौरान आने वाली जटिलताओं को शुरुआती चरणों में पहचान सकें और समय रहते उचित उपचार या रेफरल सुनिश्चित कर सकें उपस्थित विशेषज्ञों ने बताया कि कैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह, गंभीर एनीमिया और पिछले सिजेरियन सेक्शन जैसे मामलों की पहचान पहली तिमाही में ही की जा सकती है। प्रशिक्षण में ‘खतरे के संकेतों जैसे अत्यधिक सूजन, धुंधला दिखना या अचानक रक्तस्राव होने पर तत्काल कार्रवाई करने के तरीके बताए गए। आपातकालीन स्थिति में गर्भवती महिला को बिना समय गंवाए उच्च स्वास्थ्य केंद्रों पर भेजने की प्रक्रिया को समझाया गया। डिजिटल माध्यमों पर हाई रिस्क मामलों की ट्रैकिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इम्तियाज अहमद ने बताया कि “हमारा लक्ष्य ‘शून्य मातृ मृत्यु दर’ प्राप्त करना है यदि हम समय रहते उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर लेते हैं, तो हम न केवल मां की जान बचा सकते हैं, बल्कि शिशु को भी स्वस्थ जीवन दे सकते हैं। यह प्रशिक्षण हमारे स्वास्थ्य तंत्र की रीढ़ को मजबूत करेगा।” प्रशिक्षण, डा० विशाल पाठक ने बताया कि यह प्रशिक्षण पहले आकांक्षी ब्लॉक मड़ावरा को ए०एन०एम० को दिया जायेगा तदोपरांत अन्य ब्लाकों में प्रशिक्षण आयोजित किया जायेगा बैठक के दौरान विनीत कुमार, मयूरी नोडल ऑफिसर आई आई एच एम आर दिल्ली पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट डॉ सौरभ सक्सेना एवं सीएमओ कार्यालय ललितपुर के अन्य अधिकारी उपस्थिति रहे
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




