संत गाडगे महाराज की मूर्ति स्थापित कराने की उठी मांग राष्ट्रीय रजक महासंघ भारत ने राज्यमंत्री सहित महिला आयोग की सदस्य को सौंपा ज्ञापन

ललितपुर। राष्ट्रीय रजक महासंघ भारत ने राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल को एक पत्र सौंपकर संत गाडगे महाराज की मूर्ति ललितपुर सहित महरौनी क्षेत्र में स्थापित कराने की मांग की है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राहुल रजक गोलू ने बताया कि संत गाडगे महाराज ने समाज सुधार की दिशा में अनेक काम किए हैं, जो कि आज भी प्रेरणाश्रोत हैं। उनके द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता पर जोर दिया। समाज में फैले अंधविश्वास एवं कुरीतियों को दूर करने में उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन लगा दिया। ऐसे महापुरूष संत गाडगे महाराज की मूर्ति ललितपुर सहित महरौनी क्षेत्र में स्थान चिन्हित कर लगावायी जाए, ताकि आने वाली पीढ़ी को उनसे प्रेरणा मिल सके। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल रजक नीलू, विनोद मिश्रा, बुन्देलखण्ड अध्यक्ष रामगुलाम श्रीवास, विवेक, महेश श्रीवास, एड. रविकांत श्रीवास, मुकेश, प्रभुदयाल, हरिकेश रजक, हरिओम रजक, हरीश, इमरत श्रीवास, कन्हैयालाल रजक, प्रकाश बाबू, लालाराम, भगवानदास, विजय, फूलचंद्र रजक, कृष्णकुमार, राजेन्द्र श्रीवास, विजय, अमित, राममिलन सहित सहित अनेक स्वजातीय बंधु मौजूद रहे।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




