जैन समाजटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुर

भारतीय जैन मिलन बहुमण्डल शाखा की मासिक बैठक संपन्न। वासुपूज्य जिनालय में पंचकल्याणक महामहोत्सव की 8 वीं वर्षगांठ पर श्री जी की शोभायात्रा कार्यक्रम 27 फरवरी को – अंजू सतभैया।

तालबेहट (ललितपुर) भारतीय जैन मिलन बहुमण्डल शाखा की मासिक बैठक संयुक्त मंत्री सौम्या सरल जैन के आवास पर आयोजित की गयी। जिसका शुभारम्भ भक्तामर पाठ से किया गया। इस मौक़े पर मुख्य संयोजक नीतू जैन ने कहा 15 फरवरी को ललितपुर में भारतीय जैन मिलन के क्षेत्रीय अधिवेशन में शाखा को द्वितीय स्थान प्राप्त होना गर्व की बात है। महामंत्री शिखा मोदी ने कहा कि इस वर्ष प्रथम पायदान पर पहुँचने के लिए सामाजिक कार्यक्रमों में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अलका पवैया ने कहा कि सभी सदस्यों को अपनी जिम्मेदारी समझना होगी। उपाध्यक्ष स्वाति भंडारी ने कहा तीर्थं क्षेत्र सेरौन जी एवं देवगढ़ जी में निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव सुधासागर महाराज के मंगलमय सानिध्य में पंचकल्याणक महामहोत्सव का कार्यक्रम है। जिसमें प्रतिभाग करने की रुपरेखा तय की गयी। संगठन मंत्री सोनम जैन ने शाखा का विस्तार करते हुए सदस्यों की संख्या बढ़ाने का विचार रखा। संरक्षक अंजू जैन सतभैया ने कहा 27 फरवरी को वासुपूज्य जिनालय में पंचकल्याणक महामहोत्सव की 8 वीं वर्षगांठ पर श्री जी की भव्य शोभायात्रा का कार्यक्रम है। जिसमें प्रातः 07:00 बजे अभिषेक, शांति धारा, हवन, पूजन एवं विधान दोपहर 01:00 बजे विमानोत्सव, रथ यात्रा, शोभायात्रा दोपहर 03:00 बजे कलशाभिषेक, फूलमाला सायं 07:30 बजे णमोकार महामंत्र पाठ एवं मंगल आरती का आयोजन होगा। संयोजक प्रिया जैन के नेतृत्व में दिमागी कसरत के खेलों का आयोजन किया गया। स्नेहिल भोज के साथ बैठक का समापन हुआ। बैठक में आकांक्षा जैन, प्रियंका जैन, सारिका जैन, राखी भंडारी, रोशनी जैन, निधि जैन, पिंकी जैन आदि मौजूद रहे। संचालन शिखा मोदी एवं आभार व्यक्त अलका पवैया ने किया।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button