उत्तर प्रदेश सरकारटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डप्रशासनिकललितपुर

 *प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने किया जनपद का दौरा*  *वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर बुजुर्गों से किया संवाद, व्यवस्थाओं के प्रति जताई संतुष्टि*

 *घुमंतू समाज के लोगों को विकास की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए वर्तमान सरकार उठा रही है ठोस कदम: राज्यमंत्री असीम अरुण*

ललितपुर। मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री श्री असीम अरुण ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जनपद ललितुपर का भ्रमण किया, यहां उन्होंने सर्वप्रथम रामनगर स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं। तदोपरान्त पार्टी कार्यालय पहुंचकर जनप्रतिनिधिगणों व कार्यकर्ताओं से वार्ता की।
इस अवसर पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिलाध्यक्ष भाजपा हरिश्चन्द्र रावत, प्रतिनिधि राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन उ०प्र० चन्द्रशेखर पंथ जनपद के अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधियों एवं मुख्य विकास अधिकारी, उपनिदेशक महोदया, समाज कल्याण, झांसी मण्डल, जिला समाज कल्याण अधिकारी ललितपुर उपस्थित रहें।
राज्यमंत्री असीम अरुण ने महरौनी के पचौड़ा ग्राम में आयोजित घुमंतू समाज आभार सम्मेलन में पहुंचकर कहा कि घुमंतू समाज को विकास से जोड़ने के लिए वर्तमान सरकार बड़े निर्णय ले रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ‘घुमंतू विकास मिशन’ पर सतत् गति से कार्य किया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न विभाग मिलकर ऐसे परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ेंगे का काम कर रहे हैं, जो किसी कारणवश विकास की दृष्टि से पीछे रह गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए तीन प्रमुख दस्तावेज आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और जाति प्रमाण पत्र आवश्यक हैं। इन दस्तावेजों के अभाव में कई परिवार योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। इसलिए जिले स्तर पर भी ऐसे मजरों को चिन्हित किया जा रहा है जो सरकारी योजनाओं से वंचित हैं।
राज्यमंत्री ने कहा कि ललितपुर में कई छोटे समूह अनुसूचित सूची में शामिल होने से छूट गए हैं। उन्होंने नाथ समाज और बुनकर समाज का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसे समाजों को पुनः सूचीबद्ध करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना पूरी होने के बाद प्रत्येक जाति के उचित प्रतिनिधित्व के आधार पर सामाजिक न्याय की नई पहल की जाएगी, ताकि सूचीबद्ध वर्गों के भीतर भी जो लोग वंचित हैं, उन्हें उनका अधिकार मिल सके।
राज्यमंत्री ने वृद्धाश्रम के निरीक्षण के दौरान यहां निवासरत वृद्धजनों को माल्यापर्ण व फल वितरण करके आभार प्रकट किया, साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वृद्धाश्रम में कोई भी वृद्ध, वृद्धावस्था पेंशन से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि समय-समय पर कैम्प लगाकर समस्त वृद्धजनों को आँखों व अन्य बीमारियों का इलाज कराया जाए। मा0 राज्यमंत्री ने यह भी सुझाव दिये गये है कि वृद्धजनों को उनकी प्रतिभा के अनुसार छोटे-छोटे उत्पादक कार्यों में प्रशिक्षित किया जाए तथा रोजगार के अवसर प्रदान कर आर्थिक लाभ दिलाया जाए, जिससे वृद्धजनों को आर्थिक सहयोग भी मिल सके। आश्रम में निवासरत वृद्धजनों द्वारा आल्हागीत व भजन आदि गाया गया, जिसकी मा0 राज्यमंत्री ने प्रशंसा करते हुए वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं पर संतुष्टि व्यक्त की।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button