ललितपुर स्टेशन पर चलाया गया टिकट जांच अभियान, 82 हज़ार 330 रु. का राजस्व वसूल किया

मंडल रेल प्रबंधक झाँसी अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन में बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु आज ललितपुर रेलवे स्टेशन पर व ट्रेनों में बिना टिकट, अनियमित रूप से यात्रा करने वाले, धुम्रपान करने वाले, गंदगी फैलाने वाले यात्रियों की धरपकड़ हेतु वृहद स्टर पर टिकट जांच अभियान चलाया गया I दिन भर चले इस जांच अभियान में कुल 139 यात्रियों को पकड़ कर उनसे से 82 हज़ार 330 रु. रेल राजस्व वसूल किया गया । जांच अभियान के दौरान ट्रेन में अनियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्री इधर उधर छिपते नजर आए तथा तथा उनके मध्य भय का माहौल रहा । जाँच के दौरान विशेष तौर पर गाड़ियों में महिला कोच, दिव्यांग कोच की जांच करते हुए अनाधिकृत यात्रियों को शिफ्ट भी किया गया I इस अभियान का नेत्रित्व सहायक वाणिज्य प्रबंधक अनिल कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया।जांच में मुख्य टिकट निरीक्षक श्री अभिजीत तोमर, आसिफ अली, प्रदीप श्रीवास, प्रियंक पुरोहित, अंशुल त्रिपाठी एवं सतेन्द्र जैन शामिल रहे। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा ने बताया कि इस प्रकार के जांच अभियान निरंतर जारी रहेंगे । अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर एवं निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करे तथा रेल परिसर में धुम्रपान एवं गंदगी न फैलाए ।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




