जयंतीटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डपर्वललितपुर

अंधविश्वास, जातिगत भेदभाव मिटाने को संत गाडगे ने उठाई आवाज : राज्यमंत्री संत गाडगे की जयंती पर धूमधाम से नगर में निकाली गयी शोभायात्रा

ललितपुर। राष्ट्रीय रजक समाज भारत के तत्वाधान में स्वच्छता के जनक महान संत गाडगे महाराज की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। इस अवसर पर नगर में शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा अपने निर्धारित स्थान श्री तुवन मंदिर के सामने से प्रारंभ हुयी। जिसका समापन डा. भीमराव अम्बेडकर पार्क पर हुआ। शोभायात्रा में राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल रजक नीलू, सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव, प्रदेश सचिव समाजवादी महिला सभा गीता मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, जिला उपाध्यक्ष भजनलाल कुशवाहा, विनोद मिश्रा, ब्रजेश राजपूत, माधव पाठक सहित गणमान्य नागरिक शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राहुल रजक गोलू ने की। डा. अम्बेडक़र पार्क स्थल पर एक सभा का आयोजन हुआ। जहां अतिथियों ने संत गाडगे महाराज के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्य अतिथि राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि संत गाडगे महाराज ने गांव गांव जाकर सफाई अभियान चलाया था। उन्होंने अंधविश्वास, जाति पांति भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई। गरीबों और जरूरतमंदों के लिए धर्मशालाएं, छात्रावास सहित अनेक विद्यालय बनवाए। भजन कीर्तन एवं प्रवचनों के जरिए समाज को जागरूक किया। वहीं राज्य महिला आयोग की सदस्या ने संत गाडगे महाराज के पद चिन्हों पर चलने की अपील की। इसके बाद सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए हमें संत गाडगे के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन रामगुलाम श्रीवास ने किया। इस दौरान हंसू रजक, एड. रविकांत, महेश श्रीवास, प्रभुदयाल श्रीवास, विवेक श्रीवास, देवेद्र श्रीवास, अमित राजन, हरीओम रजक, पंकज श्रीवास, लालाराम रजक, कन्हैयालाल रजक, मुकेश रजक, फूलचंद्र रजक, रतिराम रजक, श्रीराम रजक, राजेश रजक, रूपेश रजक, पुन्नीलाल, हरीश, सनत रजक, धर्मेन्द्र रजक, पंकज, मंजू, गंगाराम रजक, विनोद, अभिषेक, चाली यादव, विक्की रजक, देशपत रजक, भगवानदास, प्रकाश बाबू, जगरोपन, मनोज, प्रमोद रजक, मनोज, सुमित, राजाराम, चंद्रपाल सिंह ठाकुर, धीरज यादव, राजाराम शर्मा, रामकुमार, सनी, सूरज, बद्री सेन, संतोष कुशवाहा, भरतलाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
फोटा

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button