जैन धर्मजैन समाजटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुर

तीर्थ चकवर्ती मुनि सुधासागर महाराज की हुई प्रभावनापूर्ण अगुवाई लागौन में निकली श्री जी की भव्य शोभायात्रा

ललितपुर। जैन संत तीर्थचकवर्ती मुनि सुधासागर महाराज ससंघ की आज उप्र के सीमावर्ती ललितपुर जिले के राजघाट में अगुवाई। समाजश्रेष्ठी राजनेताओं एवं धर्मालुजनों ने मुनिसंघ के दर्शन कर आरती उत्तारी और आर्शीवाद ग्रहण किया। मुनिसंघ राजघाट से पदविहार करते हुए ग्राम लागौन पहुंचा जहां श्री जी को विमान कर जैन समाज ने भव्य शोभायात्रा मुनिंसंघ के सानिध्य में निकाली।

आज प्रातःकाल तीर्थचकवर्ती मुनि सुधासागर महाराज की अगुवाई को लेकर सीमावर्ती राजघाट पर विधायक सदर रामरतन कुशवाहा, नगरपालिका अध्यक्ष सोनाली जैन, समाज श्रेष्ठी शीलचंद अनौरा, जैन पंचायत अध्यक्ष डा० अक्षय टडैया महामंत्री डा० आकाश जैन, सतोदय तीर्थ सेरोन अध्यक्ष सतीश जैन वंटी, महामंत्री सिंघई मनोज जैन, देवोदय तीर्थ अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, महामंत्री संजीव जैन सीए, शान्तोदय तीर्थ अध्यक्ष अरविन्द जैन आप्टीशियन, महामंत्री धन्यकुमार जैन, लागौन जैन समाज के अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में जैन समाज के सैकडों की संख्या में धर्मालुजनों पहुंचे। मुनिसंघ की अगुवाई को लेकर सीमावर्ती राजघाट बांध के पुल पर विशेष सज्जा की गई श्रद्धालुओं ने रंगोली बनाई और मुनि श्री सुधासागर महाराज ससंघ की आरती उत्तारी और पादप्रक्षालन कर आर्शीवाद ग्रहण किया। मुनिसंघ के दर्शन हेतु एक झलक पाने श्रद्धालुजन आतुर रहे गाजे बाजे के साथ मुनिसंघ की अगुवाई की गई। विशाल शोभायात्रा के साथ मुनि श्री संघसहित सतोदय तीर्थ की ओर आगे बढ़ा। ग्राम लागौन पहुंचने पर जैन समाज के श्रेष्ठीजनों ने मुनिश्री की गाजे बाजे के साथ अगुवाई की। मध्यान्ह में लागौन में मुनि श्री सुधासागर महाराज के सानिध्य में विमानों की शोभायात्रा निकली जिसमें धर्मालुजन सम्मलित हुए और जयजयकार करते हुए धर्मप्रभावना की।

इस मौके पर प्रमुख रूप से अखिलेश जैन गदयाना, मुन्नालाल जैन सैदपुर, राजेन्द्र जैन थनवारा, जैन, विजय जैन लागौन, संजीव जैन सीए जितेन्द्र जैन, जयंत जैन, अजय जैन जखौरा, मुकेश जैन, संजीव जैन ममता स्पोर्ट, अमितप्रिय जैन, अजय जैन जखौरा, अमित जैन सर्राफ, आनंद जैन साइकिल, श्रीश सिंघई, व्रजकिशोर जैन एड, श्रयांस जैन गदयाना, रोहित शिवाजी, राजीव जैन खजरा, अमित जैन, नीतेश विलौआ जखौरा, नरेश जैन मुक्ता पं० जयकुमार जैन सेरोन, ब्रहमचारिणी सीमा जैन, अनीता मोदी, वीणा जैन, सुषमा जैन, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

मीडिया प्रभारी अक्षय अलया के अनुसार तीर्थचकवर्ती मुनि श्री सुधासागर महाराज का ससंघ मंगलप्रवेश आज 25 फरवरी को प्रातःकाल सतोदय तीर्थ सेरोन पर होगा और मुनि श्री के सानिध्य में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रमुख पात्रों का चयन भी होगा।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button