बु. वि. सेना पृथक बुन्देलखण्ड प्रान्त के लिए होली बाद आंदोलन तेज करेगी -: बु. वि. सेना
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा पृथक बुन्देलखण्ड प्रान्त निर्माण की अनदेखी से जनता में रोष :- टीटू कपूर

ललितपुर । बुन्देलखण्ड विकास सेना की एक आवश्यक बैठक स्थानीय कंपनी बाग में बु. वि. सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी होली के बाद बु. वि. सेना पृथक बुन्देलखण्ड प्रान्त निर्माण हेतू अपना आंदोलन तेज करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों मे सदस्यता एवं जनजागरण अभियान चलाएगी ।
बु. वि. सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने कहा कि बगैर बुन्देलखण्ड प्रान्त निर्माण के क्षेत्र का विकास सम्भव नहीं है । उन्होंने कहा कि आगामी होली बाद से बु. वि. सेना अपने आंदोलन को तेज करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में घूम-घूमकर प्रत्येक परिवार से एक सदस्य लेकर बु. वि. सेना का सदस्य बनायेगी।
बु.वि. सेना प्रमुख टीटू कपूर ने कहा कि बुन्देलखण्ड वर्षों से सूखा , भुखमरी , बेरोजगारी , उद्योगशून्यता , बिगड़ी हुई स्वास्थ्य सेवाएं , टूटी सड़के , पेयजल समस्या आदि का दंश झेल रहा है और अलग प्रान्त बने बुन्देलखण्ड का विकास सम्भव नहीं है ।
बु. वि. सेना प्रमुख टीटू कपूर ने कहा कि अभी हाल ही में झांसी यात्रा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से पृथक बुन्देलखण्ड प्रान्त निर्माण पर सवाल पूछे जाने पर चुप्पी साधे जाने पर जनता में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि इसका उन्हें आगामी विधानसभा में खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
बैठक में राजमल जैन बरया, कदीर खान, अमर सिंह बुंदेला , खेमचंद कुशवाहा , नंदराम कुशवाहा, रामेश्वर, गफूर खां, प्रदीप साहू, प्रेम शंकर गुप्ता, संजू राजा, रामप्रकाश झा, काशीराम विश्वकर्मा, जगदीश झा , लालचंद रजक, अमर विश्वकर्मा , फूलचंद रजक, प्रमोद धानुक , भइयन कुशवाहा , रोहित कुशवाहा ,कामता प्रसाद भट्ट आदि मौजूद रहे।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




