टाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुरसामाजिक संगठन

*मुकेश शर्मा बने श्री भारत सेवा मंडल व्यायाम शाला के अध्यक्ष*

भारत सेवा मंडल व्यायाम शाला में बैठक आयोजित की गई जिसमें समिति का कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत नई समिति के गठन पर विचार करते हुए वर्तमान अध्यक्ष राजेश दुबे द्वारा मुकेश शर्मा मानु का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया जिसे समस्त सदस्यों ने करतल ध्वनि एवं हर्ष ध्वनि के साथ सर्वसम्मति सेअनुमोदित किया।
आज मुकेश शर्मा मानू जी एक ऐसी परंपरा के निर्वाहक बन रहे हैं जो कि नगर ललितपुर का गौरव है। भारत सेवा मंडल व्यायाम शाला की स्थापना सन 1940 में देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तैयार करने के लिए काशीनाथ त्रिपाठी (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी) द्वारा स्थापित की गई थी। उमानंद हुड्डैत, मोतीलाल सेन, छक्की लाल जी भारती शीलचंद जी समैया , छक्की लाल जोशी जैसे प्रतिष्ठा प्राप्त समाजसेवियों द्वारा पोषित एवं संचालित व्यायाम शाला का नवीन दायित्व राजेश दुबे के सफल संचालन में आगे बढ़ाते हुए श्री मुकेश शर्मा मानू जी को सोंपी गई है। इस बैठक में आदि आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन कमलेश साहू कोषाध्यक्ष द्वारा किया गया।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button