अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित

महरौनी,ललितपुर।
अमर क्रांतिकारी चन्द्र शेखर आजाद के बलिदान दिवस (27 फरवरी) के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रारंभ हो गई है। इसी क्रम में स्थानीय विद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में किया गया। केंद्र व्यवस्थापक देवेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा प्रभारी महेश तिवारी, सह-प्रभारी दूधलाल यादव तथा सहयोगी शिक्षिका श्रीमती लक्ष्मी निरंजन एवं जितेन्द्र सेन ने व्यवस्था संभाली।
इस अवसर पर चन्द्र शेखर आजाद जन सेवा समिति के प्रमुख दिनेश विदुआ, रामशरण दीक्षित, नारायन राजा, प्रमोद सीरौठिया, आशुतोष चौधरी, सीताराम कुशवाहा, संजय मिश्रा, रामभरत निरंजन, राजेन्द्र रगोलया एवं रामचरन अहिरवार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं दिव्या पब्लिक स्कूल के कुल 97 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का परिणाम 27 फरवरी को बलिदान दिवस समारोह के अवसर पर घोषित किया जाएगा।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना एवं महान क्रांतिकारी के जीवन आदर्शों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




