23 फरवरी को धूमधाम से मनेगी संतगाडगे महाराज की जयंती स्वच्छता के जनक के जन्मोत्सव पर निकलेगी शोभायात्रा, होगें विविध कार्यक्रम

ललितपुर। स्वच्छता के जनक माने जाने वाले संत गाडगे महाराज जी का 150वां जन्मोत्सव 23 फरवरी सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय रजक महासंघ एवं समस्त रजक/श्रीवास समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल रजक नीलू ने बताया कि 23 फरवरी को सुबह 12:30 बजे से भव्य शोभायात्रा श्री तुवन मंदिर से प्रारंभ होकर डॉ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पार्क तक पहुंचेगी, जहां मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ (मन्नू कोरी) तथा राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में समाज के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति ने सभी समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विभिन्न पदाधिकारियों और समाजसेवियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
फोटो
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




