उत्तर प्रदेशज्ञापनटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुर

*अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी कल्याण संघ ट्रेड यूनियन के नेतृत्व में आज तहसील दिवस में एक ज्ञापन दिया गया है*

ज्ञापन में उन्होंने बताया है वर्षों पुराना नाला क्षतिग्रस्त वाल्मीकि समाज सफाई कर्मचारीयों के मकानों को हो रही है बहुत बड़ी हानि….
वार्ड नंबर 05 झांसीपुरा जेल चोराहा मेन रोड झांसी मार्ग पर स्थित लगभग 70 वर्ष पुराना नाला पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो चुका है। इस नाले ने अपने स्थान को पूर्णतः से छोड़ दिया है। जिससे वाल्मीकि समाज सफाई कर्मचारीयों के मकानों में दरारें पड़ गई हैं। एवं क़साई मण्डी मेन रोड पर लगी खुली मांसो की संचालित दुकानदारों द्वारा नालों में गंदगी फैलाईं जाती है जिससे नालों में जहरीले सांप जंतू निकल कर वाल्मीकि समाज सफाई कर्मचारीयों के मकानों में में घुस रहे हैं। जिससे भयभीत स्थिति में रात दिन खतरा मंडराता रहता है। पूर्व में कई बार लिखित रूप से एवं मौखिक रूप से एवं सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई गई हैं परन्तु समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। एवं देश के महानायक माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कि महान् कृपा से प्रार्थी का आवास माननीय श्री प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत बना हुआ है। प्रार्थी कि स्थिति भी ऐसी नहीं है कि अगर प्रार्थी का मकान को क्षति पहुंची तो वह दोबारा अपने मकान को बनाने में सक्षम नहीं हैं। अतः महोदय जी से विशेष निवेदन है कि प्रार्थी के आवेदन पत्र पर दृष्टि डालते हुए उक्त जटिल समस्या का समाधान कराने कि कृपा करें।
वाल्मीकि कुंजबिहारी बावरा राष्ट्रीय महासचिव

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button