उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई की बैठक सम्पन्न टीईटी की अनिवार्यता के विरुद्ध अभियान चलाने की बनाई रणनीति

ललितपुर। तालबेहट के गायत्री मंदिर प्रांगण में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष श्री रमेश सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं जिलाध्यक्ष राजेश लिटोरिया के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष संतोष कुमार रजक ने सभी ब्लॉक पदाधिकारियों के ट्विटर (एक्स) अकाउंट की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया एवं टेट अनिवार्यता के खिलाफ आगामी रणनीति के अंतर्गत बताया 22 फरवरी 2026 को ट्विटर अभियान चलाया जाएगा। जिलाध्यक्ष राजेश लिटोरिया ने कहा 23 फरवरी से 25 फरवरी तक सत्याग्रह के रूप में हाथ पर काली पट्टी बाँधकर शिक्षण कार्य किया जाएगा। 26 फरवरी को दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा तथा माननीय जिला अधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके अतिरिक्त माह मार्च में दिल्ली में विशाल धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित है। बैठक में मुख्य रूप से ब्लॉक कोषाध्यक्ष शैलेश जैन, जवाहर रजक, कमलाकांत बुधोलिया , आनंद दीक्षित, संतोष कुमार गुप्ता, मानवेन्द्र सिंह, अब्दुल शकील, भीष्म नारायण मिश्रा, दिनेश उदैनिया, रामस्वरूप प्रजापति,तुलसीदास पुलैया, वीरेंद्र कुमार, कौशल पस्तोर, लाल सिंह सुमन, रवि सोनी, सुशील कुमार, पवन मिश्रा, सुनील कुमार, ज्ञानेंद्र पाठक, आशीष चतुर्वेदी, अनिल गुप्ता, सुभाष मुस्तारिया, आरती गुप्ता, गीता साहू, सुनीता देवी, अर्चना दुबे, अनीता देवी सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं। बैठक का संचालन ब्लॉक मंत्री अनूप सिंह बुंदेला ने किया तथा अंत में रमेश सिंह चौहान एवं शैलेश जैन ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं बुंदेलखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय सह प्रवक्ता विशाल जैन पवा ने कहा कि टेट अनिवार्यता के विरुद्ध उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा चलाये जा रहे अभियान में बुंदेलखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का पूर्ण समर्थन रहेगा।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




