उच्च प्राथमिक विद्यालय भैरा में चोरी, ताले तोड़कर रसोई का सामान व खाद्यान्न ले गए चोर,

महरौनी, ललितपुर।
महरौनी क्षेत्र अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय भैरा में देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देकर विद्यालय प्रशासन को हिला कर रख दिया। घटना 18 फरवरी की रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। चोरों ने विद्यालय कार्यालय (ऑफिस) का ताला तोड़ने का प्रयास किया, जबकि रसोईघर का ताला तोड़कर वहां रखा सामान चोरी कर ले गए।
जानकारी के अनुसार चोर रसोईघर से दो बड़े भगोने, दो स्टील की टंकियां, दो बोरी चावल और एक बोरी गेहूं उठा ले गए। चोरी हुआ खाद्यान्न मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए रखा गया था। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय में हड़कंप मच गया।
इतना ही नहीं, चोरों ने विद्यालय परिसर में लगे तीन सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि कैमरे तोड़े जाने से पहले की गतिविधियां रिकॉर्ड हो चुकी हैं। फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधे हुए नजर आ रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार रिकॉर्डिंग के आधार पर आरोपितों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




