जब जब पृथ्वी पर पाप बढ़ता है तब प्रभु लेते हैं अवतार – राधा मोहनदास जी महाराज श्री मद् भागवत कथा के चौथे दिन पांडाल में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव,

ललितपुर । श्री हनुमान धारा मंदिर में गोलोकवासी महंत गोपीदास जी महाराज जी की पुण्यतिथि स्मृति में आयोजित कथा में कथा व्यास महंत श्री राधामोहन दास जी महाराज ने प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जब भी धरती पर आसुरी शक्तियां हावी हुई हैं, तब-तब परमात्मा ने धर्म की रक्षा के लिए अवतार लेकर पृथ्वी पर धर्म की स्थापना की है। इसी संदेश के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के चौथे दिन कथा पांडाल में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव अत्यंत धूमधाम और भक्ति भाव से मनाया गया।
कथा के दौरान व्यास महंत महामंडलेश्वर राधा मोहन दास जी महाराज ने भगवान वामन अवतार का प्रेरक प्रसंग सुनाते हुए बताया कि किस प्रकार भगवान वामन ने दानवीर राजा बलि के अहंकार का हरण कर धर्म की स्थापना की। साथ ही उन्होंने भगवान श्रीराम एवं भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की पावन कथा का रसपूर्ण वर्णन किया। महाराज श्री ने श्रीकृष्ण जन्म के उपरांत नंद बाबा के घर आयोजित नंदोत्सव का मनोहारी चित्र प्रस्तुत किया। जैसे ही मध्यरात्रि में श्रीकृष्ण जन्म की घोषणा हुई, पूरा पांडाल “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने झांकी दर्शन कर पुष्प वर्षा की और भक्ति गीतों पर झूमते हुए जन्मोत्सव का आनंद लिया।
प्रातःकाल आचार्य पंडित कमलेश शास्त्री एवं रामानुज मिश्रा जी ने विधि-विधान से आवाहित देवी-देवताओं का पूजन संपन्न कराया। मुख्य यजमान पंडित श्यामाकांत चौबे एवं श्रीमती वंदना चौबे ने श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर श्री महंत बलरामपुरी जी महाराज सहित अजय तिवारी नीलू, मयंक बैध, माधव चौबे, राजीव बबेले सप्पू, टिंकल हुंडैत, हरिशंकर साहू, विवेक सडैया, प्रशांत शुक्ला, प्रियंक बैध, शिवम तिवारी, राजेश हवाई, संग्राम ग्वाला, भरत रावत, निखिल तिवारी, अजय नायक, दिनेश पाठक, अंकुश उपाध्याय, मनीष जैन, उमाशंकर साहू, ऋषि असाटी, दीपक राठौर, रितु शर्मा, हर्ष चौबे, हरि कृष्ण शुक्ला, प्रदीप चतुर्वेदी, मुकेश चतुर्वेदी, शिवके चतुर्वेदी, श्रीराम, दिलीप पस्तौर, भगवत शरण पांडेय, आदित्य पोस्टर, अभिषेक आचार्य, सुरमनी आचार्य, अक्षय उपाध्याय, रोहित दुबे, प्रकाश नारायण दीक्षित, संदीप कटारे, गजेंद्र सिंह राजपूत, अर्पित मिश्रा, संदीप मिश्रा, रामबाबू विश्वकर्मा, बृजेश गुप्ता, रागिनी बैध, संध्या बैध, अर्चना तिवारी, मीरा देवी पाठक, कैलाश, गोविंदा एवं शंकर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम के दौरान भंडारा प्रसाद का वितरण प्रतिदिन की भांति संपन्न हुआ।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




