उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डभाजपाभारतीय जनता पार्टीललितपुर

*भारतीय जनता के उच्च नेतृत्व के निर्देश पर ललितपुर जिले का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की जिला कार्यशाला सम्पन्न*

ललितपुर -आज भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के उच्च नेतृत्व के निर्देश पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की कार्यशाला दो सत्रों में दस बजे से चार बजे तक आयोजित हुई। जिसमें प्रमुख कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को भारतीय जनता पार्टी की रीतियों, नीतियों को लेकर मुख्य अतिथि कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के जिला महामंत्री रामकिशोर साहू द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने की और संचालन कार्यक्रम जिला संयोजक जिला महामंत्री बब्बू राजा बुन्देला ने किया । कार्यशाला में मुख्य अतिथि और मुख्य बक्ता के रुप में कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि यह जिला प्रशिक्षण कार्यशाला भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग है जो हम लोगों का लखनऊ में प्रशिक्षण के माध्यम से सिखाया गया है वहीं आज जिला स्तर पर सिखाया जायेगा। प्रशिक्षण के माध्यम से हमें यह वताया जायेगा कि एक अनुशासित कार्यकर्ता के आचरण ,विचार,भाव कैसे होने चाहिए।जैसे कि हम लोग रोज पूजा के पहले धर्म प्रतीकों को रोज धोकर चमकाते हैं उसी तरह कार्यकर्ताओं को भी पुनः पुनः प्रशिक्षण देकर उन्हें भाजपा की रीतियों, नीतियों को बताकर पुनरावृत्ति करायी जाती है जिससे हमारे कार्यकर्ता भी पार्टी विद द‌ डिफरेंस दिख सकें। उन्होंने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं को बरिष्ठों का सम्मान आवश्यक रुप से करना चाहिए इससे सम्मान करने बालों का सम्मान स्वत ही बढ़ेगा ।आज टैक्नोलॉजी के युग में नवाचार का अनुसरण कर के हमारी पार्टी भी सरल ऐप,नमो एप इत्यादि के माध्यम से हमारा संगठन एक सूत्र में जुड़ता है और कार्यक्रमों से परिचित होता रहता है ।आज सोशल मीडिया का युग जिसमें फेंक न्यूज़ की भरमार रहती है अगर हमारा कार्यकर्ता सोशल मीडिया से प्रशिक्षित और जागरूक रहेगा तो हम इसकी सत्यता जान सकेंगे। हमारे कार्यकर्ताओं को समाज के प्रति संवेदनशील होना चाहिए।यदि हम समाज के प्रति संवेदनशील रहेंगे तो हमारा बूथ मजबूत होगा और बूथ मजबूत होगा तो सारा संगठन मजबूत होगा ।
मुख्य अतिथि मुख्य वक्ता कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व के क्रम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा समस्त जिलों में यह कार्यशाला आयोजित की जा रहीं हैं। कार्यकर्ताओं के निर्माण प्रक्रिया को सतत गतिशील रहने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं।हम जीवन मूल्यों का अनुसरण न करते हुए राजनीत करेगे तो यह हमारी राजनीतिक विचारधारा के अनुकूल नहीं होगी ।हम मनुष्य हैं और मनुष्यवत आचरण आना स्वाभाविक है लेकिन हमें अपने कार्यकर्ताओं को समझना होगा कि कोई चीज स्थाई नहीं है । इसलिए हम पार्टी में जिस दायित्व में हैं उस दायित्व का निर्वहन हम विना राग-द्वेष के समभाव से करेंगे। उन्होंने अष्टावक्र और राजा जनक की कहानी सुना कर कार्यकर्ताओं को ज्ञान की विशेषता वताई। उन्होंने कहा कि हम चाहे जितने बड़े दायित्व पर पहुंच जायें लेकिन आचरण एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह समभाव रखते हुए सर्वस्पर्शी होना चाहिए और हमें मोह जनित संशय से दूर रहने का प्रयास रखना चाहिए।
समापन सत्र में मुख्य अतिथि वक्ता रामकिशोर साहू ने कहा कि हर कार्यकर्ता को अपने दायित्वों का बोध‌ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन सर्वोपरि है और संगठन ही हर जगह हमारी उपस्थिति का बोध कराता है । उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमारे लिए पंच निष्ठायें तय की हैं पहली सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की परिसंकल्पना,दूसरी सकारात्मक पंथ निरपेक्षता,तीसरा आन्तरिक लोकतंत्र,चौथा मूल्य आधारित राजनीति, पांचवां, स्वदेशी को लेकर लोकल फोर वोकल की अवधारणा के प्रति निष्ठायें हमारे लिए ग्राह्य हैं । उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा निर्धारित उत्सवों में
छै अप्रेल को हम लोग पार्टी का स्थापना दिवस,चौदह अप्रेल को डा भीमराव अंबेडकर जी की जन्मजयंती, तथा डा श्यामा प्रसाद जी की पुण्यतिथि तेईस जून को तथा जन्मतिथि छै जुलाई को मनाते हैं। पच्चीस सितंबर को पं दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती तथा पच्चीस दिसंबर को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती मनाई जाती है।
द्वितीय सत्र में ललितपुर जिले में विभिन्न मण्डलों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के लिए तिथियां तय की गई। ललितपुर मण्डल की कार्यशाला इक्कीस,बाईस मार्च,होटल अमर पैलेस,को बार मण्डल में इक्कीस,बाईस मार्च को इन्टर कालेज में,पन्द्रह सोलह मार्च को तालबेहट मण्डल में,
,जखोरा तेरह मार्च से चोदह मार्च को टौरिया मंदिर बांसी, मण्डल पूरा कलां दस मार्च रानी लक्ष्मीबाई इन्टर कालेज,
जाखलौन सत्रह , अठारह मार्च,
महरौनी में अतिशय मैरेज गार्डन दो , तीन मार्च को,
गोना मण्डल इकतीस मार्च से एक अप्रेल,
विरधा मण्डल में चार ,पांच मार्च को , सत्ताईस अट्ठाईस मार्च को पाली में,
नाराहट में उनतीस ,तीस मार्च झरना घाट,
मड़ावरा में सरस्वती डिग्री कालेज तेईस चौबीस मार्च को आयोजित होंगे।
अन्त में जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, कार्यक्रम जिला संयोजक बब्बू राजा बुन्देला, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन,बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे,एस आई आर प्रमुख हरीराम निरंजन,स्नातक विधानपरिषद चुनाव प्रमुख जगदीश सिंह लोधी,बरिष्ठ नेता अशोक कुमार गोस्वामी,नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती सोनाली विवेक जैन,
तालबेहट नगर पंचायत अध्यक्ष पुनीत सिंह परिहार,
पाली नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष तिवारी एड, सहकारी बैंक अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह लोधी एड, कार्यक्रम सहसंयोजक धर्मेन्द्र पाठक,बसंती लारिया, जिला महामंत्री गण बंशीधर श्रीवास, बलराम सिंह लोधी, जिला कोषाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सड़ैया, जिला उपाध्यक्ष आशीष रावत,हरी सिंह बुंदेला, किरण सेन, विनोद अगरिया, कमलापति रिछारिया, अनुपमा बजाज, रुचिका बुन्देला, मनिंदर कौर,जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु, जिला मंत्री निखिल रामकुमार तिवारी,रजनी अहिरवार, रमेश कुमार नझाई,धर्मेश द्विवेदी,गौरव चौधरी,आर के विश्वकर्मा, सुनीता पंथ, भूप्रताप सिंह बुंदेला,
क्षेत्रीय पदाधिकारी गण गौरव गौतम,डा दीपक चौबे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्ना लाल जैन सैदपुर,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश कुमार खटीक, श्रीमती रजनी साहू, प्रांतीय प्रतिनिधि शशिशेखर पांडेय,रजऊ राजा मैगुंवा, नवदीप रावत, संतोष कुशवाहा,मोहन लाल रैकवार,ब्लाक प्रमुख कल्याण सिंह लोधी, सुशील अग्निहोत्री गुड्डू, उमाशंकर भोंड़ेले,अवधविहारी पटैरिया,ध्रुव सिंह सिसौदिया,दीपक पाराशर, विशाल राठौर,नरेंद्र कड़ंकी पहलवान,अशोक रावत, अरविंद कौशिक, वृजमोहन संज्ञा,
मण्डल अध्यक्ष गण भगतसिंह राठौर, हरपाल सिंह सिसौदिया, कृपाल सिंह लोधी,शेलेन्द्र प्रताप सिंह बुंदेला,देशपत कुशवाहा, दीपेंद्र सिंह, बृजेश सिंह लोधी,नीरज पटैरिया, मुकेश पाल, आशीष त्रिपाठी पंडा,रामगोपाल विश्वकर्मा,मनोज खटीक एड,अमन द्विवेदी, रोहित रावत,रामस्वरूप निरंजन,राजेश लिटौरिया, पुष्पेन्द्र सिंह लोधी,किंजल्क हुड्डैत,अनुज शर्मा, जयहिंद सिंह गोना, किंजल्क हुड्डैत,
अरुण तिवारी मौगान,शिवम पाराशर, जितेन्द्र रिछारिया, विजय सिंह लोधी कुंआतला, अभिमन्यु सिंह लोधी सिमरधा,नीतू दुबे, आशीष हुड्डैत, देवेन्द्र सिंह वरौदिया,मनोज पंचम,आदि उपस्थित रहे।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button