उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डपर्वललितपुरशिक्षण संस्थानशिक्षा

● कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय डुलावन में मनाया गया बाल दिवस ●बच्चों ने “बाल मेला” में विभिन्न व्यंजनों के लगाए स्टॉल,चाट- पकौडी का लिया आनंद-

(ललितपुर) संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय डुलावन में बाल दिवस के अवसर पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई।कार्यक्रम के पूर्व विद्यालय परिवार एवं बच्चों ने चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया।इस दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए इंचार्ज प्रधानाध्यापक वीर सिंह ने कहा कि चाचा नेहरु का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर-प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज में हुआ था।इनके पिता का नाम मोतीलाल नेहरु व माता का नाम स्वरूपरानी था।इनकी प्रारंभिक शिक्षा उनके घर पर में ही हुई थी।उनकी शादी सन् 1916 में कमलादेवी से हुई थी।सहायक अध्यापक पुष्पेंद्र जैन ने कहा कि चाचा नेहरू बच्चों से बहुत ही प्रेम करते थे। चाचा नेहरू ने सन् 1920 में गांधी जी के नेतृत्व में उनके असहयोग आंदोलन में भाग लिया और देश की सेवा में अपना योगदान दिया।देश के प्रथम प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने पंचवर्षीय योजनाओं को लागू करके देश में कृषि व्यवस्था में सुधार करवाया और देश को सर्वोच्च स्थान पर पहुचाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। 75 वर्ष की आयु 27 मई 1964 में उनकी मृत्यु हुई थी।चाचा नेहरु आज भी हमारे प्रेरणाश्रोत हैं ।उनके जन्मदिन को बालदिवस के रूप में सम्पूर्ण देश मना रहा है।चाचा नेहरु हमेशा कहते थे कि “हिंदुस्तान मेरे खून में समाया हुआ है।” देश को सर्वोच्च स्थान पर पहुचाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। चाचा नेहरु आज भी हमारे प्रेरणाश्रोत हैं। विद्यालय के छात्र-छात्राओं
भागवती कुशवाहा,दीक्षा,शिवानी कुशवाहा,
मोहिनी चंदेल,प्रिंसी पाल,रश्मि पाल,प्रियंका,
सोमवती, संजय,आरव ने “बाल मेला” में विभिन्न व्यंजनों की दुकानें लगायी।विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षक,शिक्षिकाओं ने दुकानों पर खरीददारी की और चाट- पकौडी का खूब आनंद लिया। बाल दिवस के अवसर पर कला अनुदेशक यशोदा के निर्देशन में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने चाचा नेहरू की आकृति को उकेरा।इस दौरान विद्यालय स्टाफ,बच्चे, रसोइया व बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button